Awww: करीना और तैमूर की इस तस्वीर से आपकी नज़रें नहीं हटेंगी

कहीं तैमूर को नज़र ना लग जाए! कितनी प्यारी तस्वीर है ये...है ना?

By ShikhasEdited By: Publish:Sat, 18 Mar 2017 04:39 PM (IST) Updated:Sun, 19 Mar 2017 08:43 AM (IST)
Awww: करीना और तैमूर की इस तस्वीर से आपकी नज़रें नहीं हटेंगी
Awww: करीना और तैमूर की इस तस्वीर से आपकी नज़रें नहीं हटेंगी

मुंबई। पहले प्रेगनेंसी और आफ़्टर प्रेगनेंसी को लेकर करीना कपूर ख़ान ने सुर्ख़ियां बटोरीं और अब उनका यह काम उनके बेटे तैमूर अली ख़ान पूरा कर रहे हैं। वैसे, तो करीना और सैफ़ तैमूर को लेकर बड़े कूल हैं और अन्य सेलेब्स की तरह उन्होंने तैमूर को मीडिया से दूर नहीं रखा बल्कि जन्म लेते ही उनकी तस्वीर सबके सामने लाई।

वैसे, हर कोई तैमूर की तस्वीर देखना चाहता था और हाल ही में करीना को तैमूर के साथ गाड़ी में आउटिंग करते हुए भी दिखाई दीं थीं। और अब सामने आई है करीना और तैमूर की एक और तस्वीर जिसमें करीना तैमूर को गोद में लिए उन्हें किस करती हुई नज़र आ रही है। और ये तस्वीर है बहुत ही क्यूट।

इसे भी पढ़ें- Exclusive: इस शख़्स ने मना कर दिया, तो अनुष्का शर्मा नहीं करेंगी फ़िल्म

तैमूर ग्रे पैंट्स और टी-शर्ट में बहुत ही क्यूट दिख रहे हैं और उनकी आंखे तो बिल्कुल सैफ़ की तरह...है ना? हमारी आंखे इस तस्वीर से हट ही नहीं रही हैं। हम भी जानते है कि आप इस तस्वीर को बार-बार देखेंगे। करीना की फ़िल्मी करियर की बात की जाए तो वो सोनम कपूर के साथ फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में नज़र आने वाली है।

chat bot
आपका साथी