करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड संजय कपूर ने की शादी, देखिये रिसेप्शन की Inside Pics
गेस्ट के साथ तस्वीरों के लिए पोज़ देने से लेकर केक कटिंग तक यहां देखिये संजय-प्रिया के रिसेप्शन की तस्वीरें!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से 13 अप्रैल को शादी कर ली थी। शादी को प्राइवेट रखने के बाद अब इस कपल ने न्यू यॉर्क में ग्रैंड रिसेप्शन रखा था जिसकी इनसाइड पिक्स सामने आई थी।
आपको बता दें कि यह रिसेप्शन न्यू यॉर्क में था जिसकी थीम थी जापानीस चेरी ब्लॉसम थीम। इस रिसेप्शन में संजय और प्रिया एक बड़ा और खुबसूरत थ्री-लेयर्ड केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि यह संजय की तीसरी शादी है। करिश्मा से पहले डिज़ाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। और विक्रम चटवाल के बाद प्रिया की भी यह दूसरी शादी है।
ये भी पढ़ें - बबीता कपूर के जन्मदिन पर जुटा कपूर खानदान, देखें तस्वीरें
इस ग्रैंड पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें कुछ समय से इंटरनेट पर वायरल हो रहीं हैं जिसमें संजय और प्रिया एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं। गेस्ट के साथ तस्वीरों के लिए पोज़ देने से लेकर केक कटिंग तक यहां देखिये तस्वीरें-
A post shared by POLO LIFE (@pololifeindia) on Apr 19, 2017 at 5:31am PDT
A post shared by Selfyee | Selfie (@selfyeeofficialprofile) on Apr 19, 2017 at 10:59pm PDT