Happy birthday Nick Jonas : प्रियंका-निक की रोमांटिक तस्वीरें और मोहब्बत की पूरी कहानी

Happy birthday Nick Jonas आज प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिका पॉप सिंगर निक जोनस का बर्थ डे है। वह अपना 27 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 11:30 AM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 01:06 PM (IST)
Happy birthday Nick Jonas : प्रियंका-निक की रोमांटिक तस्वीरें और मोहब्बत की पूरी कहानी
Happy birthday Nick Jonas : प्रियंका-निक की रोमांटिक तस्वीरें और मोहब्बत की पूरी कहानी

नई दिल्ली, जेएनएन। आज प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिका पॉप सिंगर निक जोनस का बर्थ डे है। वह अपना 27 वां  जन्मदिन मना रहे हैं। इस वक्त प्रियंका और निक की जोड़ी ग्लैमर जगत की सबसे रोमांटिक और मशहूर जोड़ियों में से एक है। दोनों जब भी साथ दिखते हैं, फिजा में बस रोमांस दिखता है। इसलिए आइए निक के जन्मदिन पर हम आपको प्रियंका और उनकी लव स्टोरी की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं और देखते हैं उनकी बेस्ट रोमांटिक तस्वीरें।

प्रियंका को देखा और फिदा हो गए 

एक इंटरव्यू में निक ने यह स्वीकार किया था कि प्रियंका के साथ उनका पहली नज़र का प्यार है।  'द वैनिटी फेयर ऑस्कर्स पार्टी' में निक ने पहली बार प्रियंका को देखा और फ़िदा हो गये थे। यह इवेंट 2017 की चर्चित मेट गाला से कुछ महीने पहले हुई थी। 

 

View this post on Instagram

My 💓

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Jul 27, 2019 at 8:36am PDT

यही ख्वाबों की मल्लिका हैं

ऑस्कर पार्टी में प्रियंका ने वेल्वेट ड्रेस पहनी थी। प्रियंका को देखकर निक ने सोच लिया कि वही उनके ख़्वाबों की मल्लिका हैं। दोनों ने उसी शाम रिहाना की पार्टी भी अटेंड की थी। यहीं से प्रियंका और निक के बीच रिलेशनशिप शुरु हुई थी। 

 

View this post on Instagram

I’m so proud.. Last night was a another testament of how incredible your bond is as a family.. @jonasbrothers I love you all and am so proud! #chasinghappiness on @amazonprimevideo @nickjonas @joejonas @kevinjonas ❤️ team @philymack and @johnlloydtaylor you crushed it!

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Jun 4, 2019 at 11:28am PDT

रेड कार्पेट पर पहली बार नजर आए

2017 के मेट गाला इवेंट में प्रियंका और निक रेड कार्पेट पर पहली बार साथ नज़र आए। मेट गाला इवेंट वाले हफ़्ते में जिम्मी किमेल लाइव शो में जब प्रियंका से निक के साथ उनके रिश्ते पर पूछा गया तो उन्होंने न इंकार किया न इकरार। प्रियंका ने कहा कि दोनों ने राल्फ़ लॉरेन के आउटफिट पहने थे। डिज़ाइनर टेबल पर दोनों साथ बैठे थे। इसीलिए मेट गाला में भी साथ जाने का फ़ैसला किया था।

 

View this post on Instagram

Mon amour

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on May 18, 2019 at 12:16pm PDT

रिलेशनशिप होती गई मजबूत

अक्टूबर 2017 में निक के बड़े भाई जो जोनस ने अमेरिकन एक्ट्रेस सोफी टर्नर से सगाई की थी। सोफी ने इसका एलान इंस्टाग्राम पर किया था, तब प्रियंका ने इस पर खुशी ज़ाहिर की थी। इसके बाद निक के साथ उनकी रिलेशनशिप की ख़बरों को आधार मिला। 2018 के मई में निक के साथ उनकी कुछ कोज़ी तस्वीरें आयीं।

 

View this post on Instagram

Honoured to be kissing the most stylish man on the planet.. may the style Gods always shine down upon u my love 🤣😜😂 #gqmoststylishman @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Dec 23, 2018 at 8:16am PST

सगाई और शादी

इसी दौरान निक ने प्रियंका की कुछ तस्वीरों पर रोमांटिक कमेंट्स भी किये थे, जिसके बाद लगभग पक्का हो गया कि प्रियंका और निक रामांटिक कपल हैं। अगस्त में प्रियंका ने मुंबई में निक के साथ सगाई और रोका किया। दिसम्बर में जोधपुर में शादी करके हमेशा के लिए निक जोनक की हो गईं।

 

View this post on Instagram

Marital bliss they say.. 😍❤️💋

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Dec 10, 2018 at 11:44pm PST

chat bot
आपका साथी