Alka Yagnik Birthday: 27 साल अलग रहने के बाद आज भी अल्का याग्निक और उनके पति के बीच है ये खास रिश्ता

अल्का याग्निक को सात बार फिल्मफेयर अवॉर्ड लता मंगेशकर अवार्ड आईफा अवार्ड स्टार स्क्रीन अवार्ड और जी सिने अवार्ड्स मिल चुके है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2020 08:36 AM (IST)
Alka Yagnik Birthday: 27 साल अलग रहने के बाद आज भी अल्का याग्निक और उनके पति के बीच है ये खास रिश्ता
Alka Yagnik Birthday: 27 साल अलग रहने के बाद आज भी अल्का याग्निक और उनके पति के बीच है ये खास रिश्ता

नई दिल्ली, जेएनएन। पूरी दुनिया को अपनी दिलकश आवाज से दीवाना बनाने वाली अल्का याग्नि​क का जन्मदिन है। उनका जन्म 20 मार्च, 1966 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में हुआ था। आज वह अपनी फैमिली और फैंस के साथ अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अल्का गुजराती ​सिंगिंर परिवार से तालुक रखती है। उनकी मां शुभा याग्निक एक बेहतरीन क्लासिकल सिंगर थीं।

अल्का ने महज 6 साल की उम्र से ही सिंगिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने छोटी सी उम्र से ही कोलकाता आकाशवाणी में भजन गाना शुरू कर दिया था। अल्का याग्निक अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। आज हम अल्का के जन्मदिन पर उनकी लाइफ से जुड़़ी कई सारी बातें शेयर करने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं। 

 

आज अल्का याग्निक जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचाने में उनकी मां का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अल्का के करियर को आगे बढ़ाने के लिए उनकी मां ने खूब प्रयास किए। मुंबई आकर उनकी मां ने राजकपूर को एक खत लिखा, उस खत के बाद जब राजकपूर ने अल्का की आवाज सुनी तो वो काफी प्रभावित हुए और उन्होंने प्यारेलाल से अल्का के लिए बात की। 

इसके बाद प्यारेलाल ने उनकी आवाज सुनी और उन्हें तुरंत डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर काम करने का ऑफर दे दिया। इसके बाद 14 साल की उम्र में अल्का याग्निक उन्होंने फिल्म 'पायल की झंकार' का 'थिरकत अंग लचक झुकी' गाया। इसके बाद उन्होंने 1981 में फिल्म 'लावारिस' का गाना 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' गाया। इस गाने ने उनके करियर को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। लेकिन सही मायने में अल्का को फिल्म 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन' से मिली। इसके बाद अल्का ने कई हिट गाने जैसे 'ऐ मेरे हमसफर', 'अकेले हम अकेले तुम', 'गजब का है सोचो जरा', 'हम है राही प्यार के', 'कुछ कुछ होता है' दिए। 

 

आपको बता दें कि अल्का याग्निक ने साल 1989 में शिलांग के मशहूर बिजनसमैन नीरज कपूर से शादी की। दोनों की एक बेटी सायशा कपूर है। लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक टिक नहीं सकी। अल्का पिछले 27 सालों से अपने पति से अलग रह रही हैं। इसके पीछे कारण लड़ाई-झगड़ा नहीं, बल्कि अपना-अपना काम है। दोनों ही अपने काम पर फोकस करना चाहते थे इसलिए उन्होंने ऐसा फैसला लिया। अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच रिलेशनशिप कायम है।

chat bot
आपका साथी