Akshay Kumar समेत इन 7 एक्टर्स का 2019 में बॉक्स ऑफ़िस स्कोर रहा 100 फीसदी, एक भी फ़िल्म नहीं हुई फ्लॉप

Most Successful Bollywood Actors in 2019 केसरी ने ₹153 करोड़ मिशन मंगल और हाउसफुल 4 ने ₹200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। अब गुड न्यूज़ ₹200 करोड़ की तरफ़ दौड़ रही है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 03:08 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 07:59 PM (IST)
Akshay Kumar समेत इन 7 एक्टर्स का 2019 में बॉक्स ऑफ़िस स्कोर रहा 100 फीसदी, एक भी फ़िल्म नहीं हुई फ्लॉप
Akshay Kumar समेत इन 7 एक्टर्स का 2019 में बॉक्स ऑफ़िस स्कोर रहा 100 फीसदी, एक भी फ़िल्म नहीं हुई फ्लॉप

नई दिल्ली, जेएनएन। 2019 कुछ कलाकारों के लिए बेहतरीन रहा है। इन एक्टर्स ने बॉक्स ऑफ़िस पर सफलता का नया कीर्तिमान बनाया है। इन एक्टर्स की एक से ज़्यादा फ़िल्में पिछले साल रिलीज़ हुईं और सभी सफल रहीं। इनमें सबसे ऊपर नाम आता है अक्षय कुमार का, जिनकी 4 फ़िल्में 2019 में आयीं और चारों सफल रहीं।

केसरी ने ₹153 करोड़, मिशन मंगल और हाउसफुल 4 ने ₹200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। अब गुड न्यूज़ ₹200 करोड़ की तरफ़ दौड़ रही है। इन सभी फ़िल्मों को बॉक्स ऑफ़िस पर हिट घोषित किया गया।  2020 में आने वाली फ़िल्में- सूर्यवंशी, लक्ष्मी बॉम्ब, पृथ्वीराज, बच्चन पांडेय

#RohitShettyCopUniverse celebrates 1 year of Simmba with the power-packed trio Singham, Simmba and #Sooryavanshi. Get ready...aa rahi hai police, 27th March, 2020!https://t.co/jpqz6qsDql" rel="nofollow@ajaydevgn @RanveerOfficial #KatrinaKaif #SaraAliKhan #RohitShetty @karanjohar

— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 28, 2019

आयुष्मान खुराना भी 2019 के सबसे सफल एक्टर्स में शामिल हैं। आयुष्मान की 3 फ़िल्में पिछले साल आयीं और तीनों ही हिट रहीं। आर्टिकल 15 ने ₹63 करोड़, ड्रीम ने ₹139 करोड़ गर्ल और बाला ने ₹116 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। 

2020 में आने वाली फ़िल्में- गुलाबो सिताबो, शुभ मंगल ज़्यादा सावधान

Bhaagte Bhagate aa rahe hain hum, #ShubhMangalZyadaSaavdhan 👬- Releasing on 21st FEB 2020 @cypplOfficial @aanandlrai @TSeries @itsBhushanKumar @hiteshkewalya @raogajraj @Neenagupta001 @Farjigulzar @iammanurishi @maanvigagroo @SunitaRajwar @Panawasthy_31 #NeerajSingh pic.twitter.com/1pzBDviNrD— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) November 15, 2019

कार्तिन आर्यन के लिए भी साल 2019 में बेहतरीन रहा। उनकी दो फ़िल्में लुका छुपी और पति पत्नी और वो आयीं। दोनों हिट रहीं। लुका छुपी ने ₹94 करोड़ और पति पत्नी और वो ने ₹84 करोड़ से अधिक जमा किये। 

2020 में आने वाली फ़िल्में- लव आजकल 2, भूल भुलैया 2, दोस्ताना 2 

#Dostana2 Begins !!! 👫🚶🏻‍♂🌈@karanjohar @collinDcunha#Janhvikapoor @itsLakshya1 pic.twitter.com/1HFHHyxAzb

— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) November 9, 2019

अजय देवगन का स्कोर भी 2019 में 100 फीसदी रहा। उनकी दे दे प्यार दे ने ₹102 करोड़ और टोटल धमाल ने ₹154 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। दोनों फ़िल्में हिट हुईं।  2020 में आने वाली फ़िल्में- ताना- द अनसंग वॉरियर, भुज- प्राइड ऑफ़ इंडिया, मैदान

Witness the EPIC in 3D, in cinemas from 10 January 2020. #TanhajiTheUnsungWarrior advance booking open now on @bookmyshow: https://t.co/6mtSDgCgnF" rel="nofollow#4DaysToTanhaji@itsKajolD #SaifAliKhan @omraut @itsBhushanKumar @SharadK7 @ADFFilms @TSeries @TanhajiFilm pic.twitter.com/aWd544KioB— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 6, 2020

सलमान ख़ान की दो फ़िल्में 2019 में रिलीज़ हुईं। पहले भारत आयी और फिर 20 दिसम्बर को दबंग 3 रिलीज़ हुई। भारत ने ₹209 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था, जबकि दबंग 3 अभी तक ₹140 करोड़ के आस-पास  जमा कर चुकी है। दोनों फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही हैं। 2020 में आने वाली फ़िल्में- राधे

रितिक रोशन भी शत-प्रतिशत रिज़ल्ट देने वाले सितारों में हैं। उनकी दो फ़िल्में सुपर 30 और वॉर आयीं। सुपर 30 ने ₹146 करोड़ से अधिक जमा किये और हिट रही। वहीं, वॉर ने सभी भाषाओं में ₹318 करोड़ का कलेक्शन किया। यह फ़िल्म भी फ़ायदे में रही। 2020 में आने वाली फ़िल्में- घोषणा नहीं हुई

रितेश देशमुख भी ऐसे सितारों में शामिल हो गये हैं, जिनका रिज़ल्ट शत-प्रतिशत रहा। रितेश इस बार 3 फ़िल्मों में अहम भूमिकाओं में दिखाई दिये। टोटल धमाल, हाउसफुल 4 और मरजावां। मरजावां ने 47 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया और सफल रही। इस फ़िल्म में रितेश ने नेगेटिव रोल निभाया था।  2020 में आने वाली फ़िल्में- बाग़ी 3

chat bot
आपका साथी