Gandhi Godse Ek Yudh: राजकुमार संतोषी की फिल्म का मोशन पोस्टर रिवील, आमने-सामने दिखे बापू और गोडसे

Gandhi Godse Ek Yudh Motion Poster इस फिल्म के साथ संतोषी 9 साल बाद निर्देशन में लौट रहे हैं। घायल घातक और दामिनी जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके संतोषी की यह फिल्म उनकी पिछली फिल्मों से अलग है और वैचारिक मुद्दे पर आधारित है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 27 Dec 2022 12:46 PM (IST) Updated:Tue, 27 Dec 2022 01:10 PM (IST)
Gandhi Godse Ek Yudh: राजकुमार संतोषी की फिल्म का मोशन पोस्टर रिवील, आमने-सामने दिखे बापू और गोडसे
Gandhi Godse Ek Yudh Rajkumar motion poster out. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। नये साल की आहट के साथ ही 2023 के पहले महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों की के प्रमोशंस ने रफ्तार पकड़ ली है। जनवरी में जो फिल्में आ रही हैं, उनमें से एक राजकुमार संतोषी की गांधी गोडसे एक युद्ध भी है, जो गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में उतरेगी। टाइटल टीजर के बाद अब इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। गांधी गोडसे के साथ राजकुमार संतोषी ने नौ साल बाद निर्देशन में वापसी की है।

मोशन पोस्टर में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के किरदारों को आमने-सामने दिखाया गया है और इन्हें निभाने वाले कलाकारों को इंट्रोड्यूस किया गया है। महात्मा गांधी का रोल दीपक अंतानी निभा रहे हैं, जबकि चिन्मय मांडलेकर नाथूराम गोडसे के किरदार में नजर आएंगे। असगर वजाहत ने फिल्म की कहानी लिखी है, जिस पर स्क्रीनप्ले संतोषी ने तैयार है। फिल्म में महात्मा गांधी और गोडसे के बीच वैचारिक मतभेद को कहानी का आधार बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें: Salman Khan Birthday- जब 'टाइगर' से मिले 'पठान', गले लगाकर शाह रुख खान ने दी सलमान जन्मदिन की बधाई

कई हिट फिल्में बना चुके संतोषी

राजकुमार संतोषी ने कई यादगार और सफल फिल्मों का लेखन-निर्देशन किया है। इनमें सबसे अधिक चर्चित घायल, दामिनी और घातक हैं। इन तीनों फिल्मों में सनी देओल ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। घायल और दामिनी ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते थे। इसके अलावा खाकी भी राजकुमार संतोषी की कामयाब फिल्मों में से एक है।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऐश्वर्या राय और तुषार कपूर ने मुख्य किरदार निभाये थे। खाकी, अजय देवगन के नेगेटिव किरदार के लिए भी चर्चा में रहती है। संतोषी की आखिरी निर्देशित फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो है, जिसमें शाहिद कपूर और इलियाना डिक्रूज ने लीड रोल निभाये थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। 

यह भी पढ़ें: Box Office 2022- पूरे साल बॉक्स ऑफिस पर पटखनी खाता रहा बॉलीवुड, 'सर्कस' के साथ साल की आखिरी उम्मीद भी ढेर

The Motion Poster of Rajkumar Santoshi’s #GandhiGodseEkYudh. The film is all set to hit theatres on 26th January 2023. pic.twitter.com/vI2Lm9e3md— मनोज वशिष्ठ (@imanojvashisth) December 27, 2022

बॉक्स ऑफिस पर पठान से होगा गांधी-गोडसे का युद्ध

गांधी गोडसे एक युद्ध गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर गांधी गोडसे एक युद्ध का मुकाबला शाह रुख खान की पठान से होगा। पठान 25 जनवरी को रिलीज हो जाएगी। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान स्पाइ थ्रिलर फिल्म है। दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं।

chat bot
आपका साथी