नशे में धुत टीवी अभिनेत्री रूही शैलेषकुमार सिंह ने गाड़ियों को मारी टक्कर, एफआईआर दर्ज

इस मामले में पुलिस ने बताया कि हमने रूही शैलेशकुमार सिंह के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है और रूही को नोटिस जारी किया है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 02 Apr 2019 11:49 AM (IST) Updated:Tue, 02 Apr 2019 11:49 AM (IST)
नशे में धुत टीवी अभिनेत्री रूही शैलेषकुमार सिंह ने गाड़ियों को मारी टक्कर, एफआईआर दर्ज
नशे में धुत टीवी अभिनेत्री रूही शैलेषकुमार सिंह ने गाड़ियों को मारी टक्कर, एफआईआर दर्ज

मुंबई। टीवी कलाकार रूही शैलेशकुमार सिंह पर मुंबई पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने और पर्किंग में खड़ी गाड़ीयों को नुकसान पहुंचाने के अलावा पुलिस पर हाथ उठाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

रविवार की रात रूही शैलेशकुमार सिंह उनके कुछ मित्रों के साथ पार्टी करके लौट रही थी। उन्होंने मुंबई स्थित खार में एक होटल के वाशरूम का उपयोग करना चाहा। जहां पर होटल के स्टाफ ने उन्हें बताया कि वहां पर बाथरूम की फैसिलिटी नहीं है। जिसके बाद उनका होटल के लोगों के साथ विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के आने के बाद भी उन्होंने पुलिस के साथ विवाद करना शुरू कर दिया और पुलिस पर उनके साथ अभद्रता का आरोप लगाया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर हाथ उठाया और वह वहां से भाग निकली। पुलिस को चकमा देने के चक्कर में उन्होंने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को ठोक दिया, जिनमें तीन फोर व्हीलर और चार टू व्हीलर गाड़ियां थी। इसके चलते पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि रूही शैलेशकुमार सिंह के अलावा राजेश और राहुल नामक दो दोस्त भी उनके साथ थे। इस मामले में पुलिस ने बताया कि हमने रूही शैलेशकुमार सिंह के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है और रूही को नोटिस जारी किया है कि उन्होंने सरकारी कर्मचारी के साथ हाथापाई की है। इसके अलावा एक केस सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में भी दर्ज है। जहां पर शराब पीकर गलत तरीके से गाड़ी चलाने का आरोप है और गाड़ी ठोकने का भी आरोप है।

chat bot
आपका साथी