The Zoya Factor: 'सोनम कपूर की फिल्म महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित है' - अभिषेक शर्मा

The Zoya Factor फिल्म इसी नाम से अनुजा चौहान द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित फिल्म हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 09:21 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 09:36 PM (IST)
The Zoya Factor: 'सोनम कपूर की फिल्म महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित है' - अभिषेक शर्मा
The Zoya Factor: 'सोनम कपूर की फिल्म महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित है' - अभिषेक शर्मा

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म निर्माता अभिषेक शर्मा अपने अगले निर्देशन द ज़ोया फैक्टर की रिलीज़ के लिए तैयार हैं। फिल्म में दुलकिर सलमान और सोनम कपूर मुख्य भूमिका हैं। बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया कि यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के भूतपूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक ट्रिब्यूट है।

इस बारे में बताते हुए जोया फैक्टर के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा कहते हैं, ‘मैंने इस फिल्म में क्रिकेटर एमएस धोनी को ट्रिब्यूट दी हैl’ फिल्म ज़ोया सोलंकी (सोनम कपूर) के बारे में हैl जो कप्तान निखिल खोड़ा (दुलकिर सलमान) की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लकी चार्म बनती है।

 

View this post on Instagram

Ab saare sawaalon 📝 ke jawaab aaye na aaye, Zoya Kavach 🔮 se aap ke liye good luck 🍀zaroor aayega! #TheZoyaFactor @dqsalmaan #AbhishekSharma @pooja__shetty @aartishetty @foxstarhindi @ad_labsfilms @angadbedi @sanjaykapoor2500 @sikandarkher @anuja.chauhan

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on Sep 10, 2019 at 2:30am PDT

जब निर्देशक से पूछा गया कि क्या दुलकिर की भूमिका किसी भारतीय क्रिकेटर से प्रेरित है? तो उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं चाहता था कि वह किसी भी क्रिकेटर की तरह काम करे लेकिन मैंने एमएस धोनी को एक श्रद्धांजलि दी है क्योंकि उनकी जर्सी का नंबर 7 हैl धोनी न सिर्फ एक क्रिकेटर है बल्कि उनके विचार महान हैl और एक लीडर के रूप में अद्भुत हैl इसलिए मैंने धोनी को फिल्म ट्रिब्यूट के तौर पर दी हैंl यह भूमिका धोनी से प्रेरित नहीं हैl इस किरदार को जैसा अनुजा चौहान ने जो लिखा हैl यह उसी पर आधारित हैl हालांकि मैं धोनी को यह फिल्म ट्रिब्यूट के तौर पर देना चाहता हूं क्योंकि वह मेरे सबसे पसंदीदा भारतीय कप्तान हैं।’

द ज़ोया फैक्टर फिल्म इसी नाम से अनुजा चौहान द्वारा लिखित पुस्तक पर आधारित फिल्म हैंl इस फिल्म में दुलकिर सलमान, सोनम कपूर के अलावा संजय कपूर और अंगद बेदी की भी अहम भूमिकाएंहैं। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर सभी बहुत उत्साहित हैंl

 यह भी पढ़ें: Teri Meri Kahani Teaser: रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया का ब्रेक देने के लिए ऐसे किया आभार!

इस फिल्म के माध्यम से सोनम कपूर और दुलकिर सलमान पहली बार साथ काम करेंगेl इस फिल्म में संजय कपूर ने सोनम कपूर के पिता की भूमिका निभाई हैंl

chat bot
आपका साथी