अर्जुन कपूर ने कहा, 'मुग़ल शासक मराठा राजाओं को देते थे टैक्स, नहीं थीं इस बात की जानकारी'
Arjun Kapoor On Panipat फिल्म पानीपत में अर्जुन कपूर पेशवा सदाशिव राव की भूमिका निभा रहे हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने मिडडे को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि वह वह मराठाओं के इतिहास के बारे में बहुत कम जानते थे और फिल्म पानीपत के माध्यम से वह मराठाओं के बारे में विस्तार से जान पाएं।
इस बारे में बताते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, ‘यह फिल्म वहां से शुरू होती है जहां मराठाओं का पूरे भारत पर राज था। कोई नहीं जानता हैं कि उनका नियंत्रण मुगलों पर भी था, मुगल उन्हें टैक्स का भुगतान किया करते थे। मुझे अचरज हुआ कि मैं इस कहानी के बारे में इतना कम जानता था।’ View this post on Instagram A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Nov 20, 2019 at 10:31pm PST
फिल्म में पेशवा सदाशिव राव की भूमिका निभाने वाले अर्जुन कपूर ने यह भी बताया कि इस फिल्म की भूमिका के लिए उन्होंने कैसे तैयारी कीl इस बारे में बताते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, ‘मैंने एक डिक्शन कोच के साथ काम किया लेकिन सदाशिव राव की को पूरा करना कठिन काम था। उनकी पर्सनालिटी कैसी थीं, क्या वह पार्वती बाई से प्यार करते थे? यह सब मैंने इस फिल्म के माध्यम से खोजा और उन्हें अपने कैरेक्टर में उतारा।’
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Nov 25, 2019 at 7:26pm PST
फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ फिल्म पानीपत में संजय दत्त और कृति सनन की भी अहम भूमिका हैंl इस फिल्म में संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली की भूमिका निभा रहे हैंl वहीं फिल्म में कृति सनन पार्वतीबाई की भूमिका में होंगीl इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया हैंl यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित फिल्म हैंl
इस फिल्म में मराठाओं और अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई जंग को भी दिखाया जाएगाl सदाशिव राव एक मात्र पेशवा थेl जिनके राज में मराठाओं का साम्राज्य दिल्ली के तख्त तक पहुंच गया थाl इस फिल्म में मराठाओं की गौरव गाथा को दर्शाया गया हैंl फिल्म के गाने पहले ही वायरल और हिट हुए हैंl सभी को फिल्म का ट्रेलर भी पसंद आया थाl