Entertainment Top News 24 March: पंचतत्व में विलीन हुए सुजीत सरकार, फिल्म के सेट पर अक्षय कुमार घायल

Entertainment Top News 24 March सुजीत सरकार के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे। शाम को परिणीता निर्देशक पंचतत्व में विलीन हो गए। वहीं शुक्रवार को अजय देवगन के भोला का एंथम सॉन्ग रिलीज किया। यहां पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

By Vaishali ChandraEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2023 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2023 06:53 PM (IST)
Entertainment Top News 24 March: पंचतत्व में विलीन हुए सुजीत सरकार, फिल्म के सेट पर अक्षय कुमार घायल
Entertainment Top News 24 March, Twitter Post

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 24 March: फिल्म डायरेक्टर सुजीत सरकार के निधन ने पूरे बॉलीवुड को स्तब्ध कर दिया। शाम को पंचतत्व में विलीन होने से पहले उनके अंतिम दर्शन के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। वहीं, दूसरी तरफ अजय देवगन अपनी फिल्म भोला की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने फिल्म का बहुप्रतीक्षित गाना भोला एंथम जारी कर दिया। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

सुजीत सरकार के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स

शुक्रवार को बॉलीवुड से परिणीता के डायरेक्टर सुजीत सरकार के निधन की खबर आई। शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुजीत सरकार के अंतिम दर्शन के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स आए। इनमें रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय, विधु विनोद चोपड़ा और नीतू चंद्रा जैसे बड़े स्टार्स का नाम शामिल है। प्रदीप सरकार ने लगा चुनरी में दाग, मर्दानी और हेलीकॉप्टर ईला जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। जानकारी के अनुसार वो डायलिसिस पर थे और उनकी बॉडी में पोटेशियम का स्तर काफी गिर गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें तड़के तीन बजे अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया।

फिल्म के सेट पर अक्षय कुमार हुए चोटिल

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। अब खबर आई है कि फिल्म के सेट पर अक्षय कुमार चोटिल हो गए हैं। फिल्म की शूटिंग इस समय स्कॉटलैंड में चल रही है। अक्षय कुमार द एंटरटेनर शो अमेरिका में करके वापस आए थे। अक्षय कुमार हाल ही में द एंटरटेनर नामक शो अमेरिका में करके वापस आए थे। इसके बाद वह बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग करने चले गए। अब खबर आई है कि वह सेट पर घायल हो गए हैं। टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में कर रहे थे। एक हाई ऑक्टेन एक्शन सीन करते समय अक्षय कुमार को चोट लग गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

कोविड की चपेट में आईं पूजा भट्ट

कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर बढ़ रहा है। भारत में इस संक्रमण की चपेट में अब तक कई लोग आ चुके हैं। बॉलीवुड वाले भी इस संक्रमण की चपेट में आने से बचे नहीं हैं। तीन साल पहले कोरोना वायरस ने भारत में दस्तक दी थी, जिसकी चपेट में अर्जुन कपूर, ऐश्वर्या राय और कनिका कपूर समेत कई सितारे आ चुके थे। वहीं, अब एक बार फिर यह संक्रमण फिल्म इंडस्ट्री में फैल रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि अभिनेत्री व सांसद किरण खेर (Kirron Kher) कोविड पॉजिटिव पाई गईं हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने भी ट्वीट कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि वह कोविड-19 की गिरफ्त में आ गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...

रिलीज हुआ भोला का एंथम सॉन्ग

अजय देवगन की फिल्म भोला का बज लगातार बना हुआ है। फिल्म कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच अब अजय देवगन ने फिल्म का मच अवेटेड गाना भोला एंथम रिलीज कर दिया है। भोला के टीजर रिलीज में गाने की छोटी-सी झलक देखने को मिली थी। तब से दर्शक भोला एंथम का इंतजार कर रहे थे और अजय देवगन से गाने को जल्द रिलीज करने की रिक्वेस्ट कर रहे थे। अब भोला की रिलीज से बस एक हफ्ते पहले अजय ने भोला के एंथम सॉन्ग दिल है भोला जारी कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

अजित कुमार के पिता का निधन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। तमिल सुपरस्टार अजित कुमार के पिता पी सुब्रमण्यम का निधन हो गया है। बीमारी के कारण पी सुब्रमण्यम पिछले कुछ दिनों से चेन्नई में थे। जहां उन्होंने शुक्रवार को 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री से सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर... 

chat bot
आपका साथी