एकता कपूर के बेटे की पहली झलक, नामकरण में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत पहुंचे ये स्टार्स, देखें तस्वीरें

बच्चे के नाना जीतेंद्र इस मौके पर बेहद खुश नज़र आये! इस दौरान करण जौहर, अभिषेक बच्चन, मौनी रॉय, शमिता शेट्टी, मोना सिंह से लेकर तुषार कपूर तक की मौजूदगी बेहद ख़ास रही!

By Hirendra JEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 10:59 AM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 09:02 AM (IST)
एकता कपूर के बेटे की पहली झलक, नामकरण में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत पहुंचे ये स्टार्स, देखें तस्वीरें
एकता कपूर के बेटे की पहली झलक, नामकरण में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत पहुंचे ये स्टार्स, देखें तस्वीरें

मुंबई। हाल ही में टीवी क्वीन एकता कपूर मां बनी हैं। सरोगेसी के जरिये पैदा हुए बेटे का नाम उन्होंने पिता जीतेंद्र के नाम पर रवी कपूर रखा है। इन सबके बीच सोमवार को एकता कपूर के घर पर बेटे के नामकरण सेरेमनी का आयोजन हुआ। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत तमाम बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। साथ ही परिवार से उनके पिता जीतेंद्र और बेटे लक्ष्य के साथ भाई तुषार कपूर भी मौजूद रहे।

आप देख सकते हैं एकता कपूर के पिता जीतेंद्र ने आगे बढ़कर स्मृति का स्वागत किया, जो आप इस तस्वीर में देख सकते हैं। स्मृति ईरानी के बारे में आप सब जानते ही हैं कि राजनीति में आने से पहले वो एक चर्चित टीवी अभिनेत्री रही हैं और उनकी पहचान एकता कपूर के सीरियल्स ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से ही बनी। बच्चे के नाना जीतेंद्र इस मौके पर बेहद खुश नज़र आये!

यह भी पढ़ें: बर्थडे पर जानिये सिनेमा के प्राण की ये 7 अनसुनी कहानियां

एकता कपूर खुद इस मौके पर बेहद खुश नज़र आयीं।  एकता के सीरियलों में कई बार बच्चे के नामकरण को लेकर कई एपिसोड्स प्रसारित होते रहे हैं। लेकिन, यह रील नहीं रियल मौका था जब एकता कपूर के आंगन में उनके बेटे को लेकर नामकरण समारोह का आयोजन हुआ। 

करण जौहर से लेकर तमाम बॉलीवुड स्टार्स और टीवी इंडस्ट्री के लोग एकता कपूर के बेटे की नामकरण सेरेमनी में पहुंचे। करण इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में दिखे। करण अपनी मॉम के साथ इस आयोजन में शामिल हुए।  

एकता कपूर के बेटे रवी की पहली झलक कुछ यूं कैमरे में कैद हुई है। एकता ने सोशल मीडिया पर स्मृति के साथ बेटे की यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मासी स्पेशल! हालांकि इस तस्वीर में एकता के बेटे रवी का चेहरा बिल्कुल भी नज़र नहीं आ रहा! 

 

View this post on Instagram

Maaasi special!!!!

A post shared by Ek❤️ (@ektaravikapoor) on Feb 11, 2019 at 9:28pm PST

बहरहाल, अभिषेक बच्चन, उनकी बहन श्वेता बच्चन, स्वरा भास्कर, रिया कपूर से लेकर मोना सिंह, साक्षी तंवर जैसे कई सेलेब्स इस आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंचे। 

सोनम कपूर भी इस मौके पर बेहद खुश नज़र आयीं। सोनम इस दौरान कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुईं। 

इन सबके अलावा मौनी रॉय भी ग्लैमरस अंदाज़ में एकता कपूर के बेटे के नामकरण में पहुंची। मौनी रॉय का सफ़र एकता के टीवी सीरियल से ही बॉलीवुड फ़िल्मों तक पहुंचा है। 

सब इस मौके पर बेहद खुश नज़र आये और एकता कपूर के बेटे को अपना आशीर्वाद भी दिया।

टीवी और फ़िल्म इंडस्ट्री में हर तरफ से एकता को शुभकामनाएं दी जा रही हैं। कुल मिलाकर बालाजी टेलीफिल्म्स में इन दिनों उत्सव का माहौल है।  

chat bot
आपका साथी