कुछ तो है, लंदन में मिले दीपिका और रणवीर के परिवार

खबर है कि सप्ताह के पहले दीपिका पादुकोण के परिवार ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसका कारण था रणवीर सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होना।

By Tilak RajEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2015 08:01 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2015 08:41 AM (IST)
कुछ तो है, लंदन में मिले दीपिका और रणवीर के परिवार

मुंबई। खबर है कि सप्ताह के पहले दीपिका पादुकोण के परिवार ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसका कारण था रणवीर सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होना।

यह खबर तो पहले से थी कि रणवीर सिंह अपने परिवार के साथ लंदन जाएंगे। जन्मदिन के सेलिब्रेशन में उनकी लेडीलव दीपिका भी साथ होंगी। लेकिन अब सुनने में आया है कि इस मौके पर दीपिका का परिवार भी इस सेलिब्रेशन में शामिल था।

आधी रात को होटल में क्या करने गए थे रणवीर और दीपिका?

सूत्रों ने बताया, 'दीपिका ने तय किया था कि पीकू की रिलीज के बाद वो अपने परिवार और बहन के साथ ब्रिटिश राजधानी में छुट्टियां मनाएंगी। इसी दौरान रणवीर भी अपने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे। इससे ऐसा लगता है कि दोनों ने तय किया होगा कि इस बहाने दोनों परिवारों को साथ में शानदार पार्टी करने का मौका मिल जाएगा। साथ ही छुट्टियां भी मना लेंगे।'

दीपिका पादुकोण से शादी कर सकते हैं ये जनाब...!

दोनों ही सितारों को 5 जुलाई की शाम लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट पर देखा गया था। रणवीर के बर्थडे की शाम थी। जबकि चर्चा तो यह थी कि दीपिका किसी कारणवश रणवीर के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो सकेंगी। इस दौरान उनको अपने परिवार से मिलने बंगलुरू पहुंचना था। मगर बाद में प्लान बदला। परिवार के साथ ही रणवीर को लेकर छुट्टियां मनाने का प्लान बना।'

रणवीर मई में मलेशिया में थे। इस दौरान उन्होंने एक दिन के लिए बंगलुरू की फ्लाइट ली थी ताकि दीपिका के पिता के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हो सकें।

सलमान, शाहरुख और आमिर साथ देखेंगे 'बजरंगी भाईजान'

chat bot
आपका साथी