Move to Jagran APP

आधी रात को होटल में क्या करने गए थे रणवीर और दीपिका?

सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड की हॉट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रविवार की आधी रात को गोरेगांव के एक होटल में साथ नजर आए थे। खबरों की मानें तो दोनों रात को दो बजे होटल के एंट्रेस पर देखे गए थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'दीपिका

By Monika SharmaEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2015 09:41 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2015 10:02 AM (IST)
आधी रात को होटल में क्या करने गए थे रणवीर और दीपिका?

मुंबई। सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड की हॉट जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रविवार की आधी रात को गोरेगांव के एक होटल में साथ नजर आए थे। खबरों की मानें तो दोनों रात को दो बजे होटल के एंट्रेस पर देखे गए थे।

loksabha election banner

सलमान बाबा सिद्दकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे, शाहरुख नहीं

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'दीपिका ने एक लंबी व्हाइट ड्रेस पहनी हुई थी और उन्होंने टाइट पोनीटेल बनाई हुई थी। वो थकी हुई लग रही थी और पांच मिनट तक एंट्रेंस पर ही रही। साफ था कि वो किसी का इंतजार कर रही हैं।'

कुछ मिनट बाद रणवीर भी वहां पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शी ने आगे बताया, 'उन्होंने एक सुपरमैन टी-शर्ट पहनी हुई थी और उनके सिर पर एक बंदाना बंधा हुआ था। उनके पास थोड़ा सामान भी था। इसे उन्होंने सिक्योरिटी चेक के पास रख दिया और दीपिका के साथ होटल में चले गए।'

शाहिद कपूर के संगीत में बजेंगे ये गाने!

रणवीर और दीपिका गोरेगांव के फिल्म सिटी स्टूडियो में संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग कर रहे हैं। हो सकता है कि दोनों सीधे सेट से वहां पहुंचे थे।

हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर सिंह को फिल्म सिटी आना-जाना बहुत दूर पड़़ता था इसलिए वो बांद्रा छोड़कर स्टूडियो के पास एक अपार्टमेंट मेें शिफ्ट हो गए थे। आज रणवीर का बर्थडे है इसलिए हो सकता है कि दोनों प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए या साथ में वक्त बिताने के लिए होटल में आए हों।

खबर है कि रणवीर को बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए शूटिंग के छुट्टी मिल गई है।

जन्मदिन विशेष: 29 साल के हुए रणवीर सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.