जन्मदिन विशेष: 29 साल के हुए रणवीर सिंह
फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले टैलेंटेड एक्टर रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। वह 29 साल के हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जन्मदिन के मौके पर रणवीर को चार दिन की छुट्टी मिली है जिसमें वह जमकर धमाल बचाने वाले हैं।
मुंबई। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले टैलेंटेड एक्टर रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। वह 29 साल के हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जन्मदिन के मौके पर रणवीर को चार दिन की छुट्टी मिली है जिसमें वह जमकर धमाल बचाने वाले हैं।
'ब्रदर्स' की करीना का फर्स्ट लुक देख रह जाएंगे दंग
रणवीर का जन्म आज की के दिन 6 जुलाई 1985 को हुआ था। साल 2010 में रणवीर ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। पहली ही फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग कर रणवीर ने यह जाहिर कर दिया था कि उनमें टैलेंट कूट-कूट कर भरा है। रणवीर ने अपनी अगली रिलीज फिल्मों में भी जमकर वाहवाही बटोरी। फिर चाहे वो 'लुटेरा' हो, 'गुंडे' हो या फिर 'दिल धड़कने दो'।
'बजरंगी भाईजान' के विरोधियों को सलमान का करारा जवाब
इन दिनों रणवीर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण हैं। दीपिका के साथ इससे पहले रणवीर फिल्म 'रामलीला' में नजर आए थे। तब इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। बताया जाता है कि इस फिल्म के दौरान ही ये दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए।
जानिए एडल्ट कॉमेडी के बारे में हस्तियों के विचार
हालांकि रणवीर ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो अपना बर्थडे कैसे सेलिब्रेट करेंगे। लेकिन इतना जरूर तय है कि रणवीर की बर्थडे पार्टी में दीपिका पादुकोण और दूसरे बॉलीवुड सितारे जरूर नजर आएंगे।