दीपिका पादुकोण ने विवादित वीडियो 'माय च्‍वॉइस' पर तोड़ी चुप्‍पी

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण ने आखिरकार अपने विवादित वीडियो 'माय च्‍वॉइस...' पर चुप्‍पी तोड़ी है। दीपिका का यह वीडियो पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा। काफी लोगों ने दीपिका के इस वीडियो की आलोचना की। यहां तक कि कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियां ने भी इस वीडियो को लेकर दीपिका की सोच

By Tilak RajEdited By: Publish:Tue, 05 May 2015 10:34 AM (IST) Updated:Tue, 05 May 2015 10:45 AM (IST)
दीपिका पादुकोण ने विवादित वीडियो 'माय च्‍वॉइस' पर तोड़ी चुप्‍पी

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने आखिरकार अपने विवादित वीडियो 'माय च्वॉइस...' पर चुप्पी तोड़ी है। दीपिका का यह वीडियो पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा। काफी लोगों ने दीपिका के इस वीडियो की आलोचना की। यहां तक कि कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियां ने भी इस वीडियो को लेकर दीपिका की सोच पर सवाल उठाए।

दीपिका पादुकोण कर रहीं मम्मी बनने की प्रैक्टिस!

वीडियो ‘माय च्वॉइस’ की शादी से अलग यौन संबंध बनाने संबंधी लाइन पर लोगों आपत्ति थी। लेकिन दीपिका ने कहा कि उनका इरादा वीडियो के जरिए रिश्ते में बेवफाई को बढ़ावा देने का कभी नहीं था। इस वीडियो को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया था और इसमें दीपिका के अलावा भी कई महिलाएं थीं।

दीपिका ने कहा कि वीडियो मुख्य और बड़े उद्देश्य को बहस में नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्होंने कहा, 'हमने इस वीडियो में महिला सशक्तिकरण की बात की है। लेकिन मुझे यह जान कर निराशा हुई कि कुछ लाइनों को संदर्भ से अलग ले लिया गया और बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया। इससे हमने वीडियो के मुख्य उद्देश्य को कहीं पीछे छोड़ दिया।'

इरफान: दीपिका ग्लैमरस रोल कर सकती हैं लेकिन....

दीपिका पादुकोण पर आरोप लगा कि वह इस वीडियो के जरिए बेवफाई को प्रमोट करने में जुट गई हैं। लेकिन उन्होंने कहा, 'जब इस वीडियो की स्क्रिप्ट मुझे दी गई थी, तो मैं इसकी कई लाइनों से इत्तेफाक नहीं रखती थी। लेकिन एक बड़े उद्देश्य(महिला सशक्तिकरण) को ध्यान में रखकर मैंने इन लाइनों को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन मैं आपको बता दूं कि मैंने कभी बेवफाई को प्रमोट करने की कोशिश न पहले कभी की और न कभी करूंगी।'

उन्होंने कहा, 'मेरे लिए विवाह एक बहुत पवित्र और ईमानदार रिश्ता है। विवाह एक ऐसी संस्था है जिसमें मैं पूरी तरह विश्वास करती हूं।'

आखिर क्यों दीपिका ने पंगा होने के बावजूद कंगना को किया कॉल?

गौरतलब है कि दीपिका के वीडियो में यह भी कहा गया है, 'मैं किसी के साथ यौन संबंध रखूं और किसी के साथ शादी करूं या नहीं करूं, मेरी मर्ज़ी। मैं विवाह पूर्व और विवाहेतर यौन संबंध रखूं, मेरी मर्जी। वीडियो में ठीक उसी समय दिखाया जाता है कि एक महिला किसी पुरुष का गिरेबान पकड़कर लड़ रही है और उस पर विश्वासघात करने का आरोप लगाती है।'

chat bot
आपका साथी