दीपिका पादुकोण ने 2020 का पहला अवॉर्ड एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के नाम किया
दीपिका पादुकोण ने फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड 2020 में अपने गॉर्जियस लुक से सबका दिल जीत लिया है। दीपिका को मोस्ट पावरफुल परफार्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है।
नई दिल्ली, जेएनएन। दीपिका पादुकोण ने फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड 2020 में अपने गॉर्जियस लुक से सबका दिल जीत लिया है। दीपिका को मोस्ट पावरफुल परफार्मर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। इसके बाद दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के साथ तस्वीरें शेयर कीं और यह अवॉर्ड उनके नाम किया। बता दें कि दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म छपाक 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। इसमें दीपिका ने लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया था।
शेयर की लक्ष्मी संग तस्वीरें
दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी अग्रवाल के साथ अपनी जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। वे फेमिना फोटोशूट की हैं। दीपिका ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, छपाक सचमुच में करियर की सबसे मुश्किल फिल्म है। यह मेरे लिए सिर्फ फिल्म नहीं थी। यह एक मुहिम है, जिसमें खूबसूरती को लेकर हमारी परिभाषा और समझ को चुनौती दी है। दीपिका ने आगे लिखा, मैं आज रात को मिला यह अवॉर्ड लक्ष्मी अग्रवाल और हर एक एसिड अटैक सरवाइवर को समर्पित करती हूं। इन सभी सरवाइवर का सफर आश्चर्यनजक और शानदार रहा है। इसने हमें बताया है कि खूबसूरती का सही मतलब क्या होता है।
View this post on Instagram
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Feb 18, 2020 at 11:59am PST
आ गया दीपिका की फिल्म 83 का फर्स्ट लुक
वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म 83 का फर्स्ट लुक आ गया है। इस फिल्म में दीपिका ने महान क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाया है। दीपिका इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण एक अनाम फिल्म में भी काम कर रही हैं, जिसमें उनके को-स्टार अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। दीपिका अपनी फिल्म महाभारत की घोषणा भी कर चुकी हैं, जिसमें वह द्रोपदी का किरदार निभा रही हैं।