रणवीर सिंह के Ask Me Anything सेशन में दीपिका पादुकोण ने पूछा ऐसा सवाल, टिपिकल पति वाला था एक्टर का जवाब

ऐसा ही हाल ही में एक बार फिर से देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने Ask Me Anything सेशन अपने फैंस के लिए किया। लेकिन दीपिका ने पति से टिपिकल पत्नी वाला सवाल किया जिसका जवाब भी अभिनेता ने टिपिकल पति वाला ही दिया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 03:29 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 03:29 PM (IST)
रणवीर सिंह के Ask Me Anything सेशन में दीपिका पादुकोण ने पूछा ऐसा सवाल, टिपिकल पति वाला था एक्टर का जवाब
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के पावर कपल मे शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत प्यार देते हैं। दीपिका और रणवीर भी अपने फैंस को कई कपल गोल्स देते रहते हैं। ऐसा ही हाल ही में एक बार फिर से देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने Ask Me Anything सेशन अपने फैंस के लिए किया। लेकिन दीपिका ने पति से टिपिकल पत्नी वाला सवाल किया जिसका जवाब भी अभिनेता ने टिपिकल पति वाला ही दिया है।

दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर Ask Me Anything सेशन शुरू किया। इसमें रणवीर सिंह से उनके फैंस और दोस्तों ने कई सवाल पूछे। ये सेशन उस समय मजेदार बन गया जब रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण ने अपने पति से आम पत्नियों वाला सवाल पूछा। दीपिका ने रणवीर से पूछा 'तुम घर कब आ रहे हो?' दीपिका का ये सवाल देख रणवीर सिंह ने भी इसका बखूबी जवाब दिया है।

रणवीर सिंह ने इस सवाल का जवाब देते हुए रिप्लाय किया 'खाना गरम कर लो बेबी, मैं अभी बस पहुंच ही रहा हूं।' इस जवाब को देते हुए रणवीर सिंह ने इसमें दीपिका को टैग भी किया। रणवीर के आस्क मी एनिथिंग में दीपिका का सवाल और रणवीर का जवाब उनके फैंस को खासा पसंद आ रहा है। ये जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। वहीं इसके बाद दीपिका ने एक सवाल और पूछा जिसमें उन्होंने लिखा, 'अपनी पत्नी के लिए एक शब्द।' इसके जवाब में रणवीर सिंह ने लिखा, 'क्वीन'।

दीपिका के अलावा अर्जुन कपूर, वरुण शर्मा, टाइगर श्रॉफ ने भी रणवीर से मजेदार सवाल किए। रणवीर ने भी सभी का अपने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच फिल्म 'रामलीला' के सेट पर अफेयर शुरू हुआ था। इसके बाद दीपिका और रणबीर ने करीब छह सालों तक एकदूसरे को डेट किया। छह साल तक एकदूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने नवंबर 2018 में शादी कर ली थी। बात कपें दोनों के वर्कफ्रंट की तो ये दोनों जल्द ही फिल्म '83' में साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इन दोनों की शादी के बाद पहली फिल्म होगी जो ये साथ में करने जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी