सलमान खान के साथ रिश्ते पर बोले बोनी कपूर, दोनों के बीच के रिश्ते को बताया तनावपूर्ण

Boney Kapoor on Relationship With Salman Khan सलमान खान ने एक दिन अर्जुन कपूर को बुलाकर उन्हें एक्टिंग करने का सुझाव दिया है।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sun, 16 Feb 2020 03:11 PM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 07:40 PM (IST)
सलमान खान के साथ रिश्ते पर बोले बोनी कपूर, दोनों के बीच के रिश्ते को बताया तनावपूर्ण
सलमान खान के साथ रिश्ते पर बोले बोनी कपूर, दोनों के बीच के रिश्ते को बताया तनावपूर्ण

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने सलमान खान के साथ मिलकर फिल्म वांटेड बनाई थीl अब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका और सलमान का रिश्ता तनावपूर्ण हैl हालांकि उन्होंने सलमान खान का इस बात के लिए आभार भी व्यक्त किया कि सलमान खान ने अर्जुन कपूर को एक्टिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया हैंl

बोनी कपूर हमेशा से ही अपने परिवार के बारे में बात करते रहे हैंl हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बच्चों के बारे में भी खुलकर बात की हैl इसमें जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर ख़ुशी और अंशुला शामिल है। उन्होंने कहा कि वह अपने सभी बच्चों से प्यार करते है लेकिन इसके बारे में खुलकर जताने की आवश्यकता महसूस नहीं करते है। उन्होंने सलमान खान के साथ अपने समीकरण के बारे में भी बोला है।

 

View this post on Instagram

#Sridevi👑 #bonykapoor

A post shared by sridevi.fanpage (@helen_yzp) on May 26, 2017 at 11:23pm PDT

बोनी कपूर ने बताया कि सलमान के साथ उनका रिश्ता अभी तनावपूर्ण है लेकिन उन्होंने अर्जुन कपूर को एक्टिंग करने के लिए उकसाने का श्रेय सलमान खान को दिया है। IANS के साथ एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने शेयर किया कि उन्होंने अर्जुन कपूर को लॉन्च क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा कि अर्जुन एक फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे और इसलिए उन्होंने कभी उन्हें लॉन्च नहीं किया।

 

View this post on Instagram

Count the number if cakes you can see in this video. Doggy Max was sleeping I guess. #anshulakapoor birthday last night #bollywoodbuzzer#bollybuzz #janhvikapoor#arjunkapoor#khushikapoor#bonykapoor#kapoor#birthdaybash#shanayakapoor

A post shared by Bollywood Content⭐️ (@bolly_buzzer) on Dec 28, 2019 at 8:38pm PST

सलमान खान ने उन्हें एक दिन बुलाया और अर्जुन को अभिनय करने का सुझाव दिया। सलमान ने अर्जुन को अपने हाथ के नीचे लेकर तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से, सलमान के साथ मेरा रिश्ता अब तनावपूर्ण है लेकिन शुरुआत में सलमान ने अर्जुन को अभिनय में आने के लिए प्रोत्साहित किया हैं। मैं इसके लिए सलमान का आभारी हूं।’ बोनी कपूर से उनके पसंदीदा बच्चे के बारे में भी पूछा गयाl

 

View this post on Instagram

#KapoorFamily with the #MadammeTussauds Wax Statue of #Sridevi at Singapore!! #srideviwaxstatue #sridevikapoor #madammetussaudssingapore #bollywood #actresssridevi #inkakavala #tollywood #jahnavikapoor #bonykapoor

A post shared by inkakavala | Movies & More (@inkakavala) on Sep 4, 2019 at 4:37am PDT

इसपर उन्होंने जवाब दिया कि सभी बच्चे उनके पसंदीदा हैं लेकिन ख़ुशी कपूर है उनकी आंखों का तारा है। बोनी कपूर ने यह भी कहा कि अर्जुन कपूर की बहन अंशुला परिवार की सबसे टैलेंटेड बच्ची है, जिसने तीन साल में कोलंबिया विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है, जबकि यह कोर्स चार साल का था। उन्हें उनपर बहुत गर्व है और वे चाहते थे कि वह मुंबई में ही काम करें और अंततः यही हुआ हैं।

chat bot
आपका साथी