‘एक लड़की को देखा तो..’ स्क्रीनिंग में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे अरबाज़ ख़ान, अर्जुन कपूर भी दिखे, देखें तस्वीरें

सोनम की गिनती आज बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश और इंटेलिजेंट अभिनेत्रियों में होती है। बीते साल अपने दोस्त आनंद आहूजा से शादी के बाद यह उनकी दूसरी फ़िल्म है।

By Hirendra JEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 09:59 AM (IST) Updated:Thu, 31 Jan 2019 10:14 AM (IST)
‘एक लड़की को देखा तो..’ स्क्रीनिंग में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे अरबाज़ ख़ान, अर्जुन कपूर भी दिखे, देखें तस्वीरें
‘एक लड़की को देखा तो..’ स्क्रीनिंग में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे अरबाज़ ख़ान, अर्जुन कपूर भी दिखे, देखें तस्वीरें

मुंबई। इस शुक्रवार यानी 1 फरवरी को रिलीज़ हो रही है फ़िल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’। मंगलवार और फिर बुधवार को मुंबई में फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी हुई जिसमें सोनम कपूर, राजकुमार राव के अलावा आर बाल्की और फातिमा सना शेख से लेकर अरबाज़ ख़ान और अर्जुन कपूर जैसे सेलेब्स भी पहुंचे।

नवोदित निर्देशक शैली चोपड़ा धर के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि इसमें अनिल कपूर और सोनम कपूर इन पिता पुत्री की जोड़ी एक साथ दिखने वाली है। फ़िल्म के ट्रेलर में कॉमेडी और इमोशन दोनों ही रंग दिखते हैं। बहरहाल, स्क्रीनिंग के दौरान सोनम कपूर कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं। आप देख सकते हैं उनके ड्रेस पर दक्षिण भारतीय किसी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। सोनम ने अपने ड्रेस से इस मौके पर सबका ध्यान खींचा।

यह भी पढ़ें: मां के कहने पर अपना करियर तक छोड़ सकती है सपना चौधरी, डेब्यू फ़िल्म रिलीज़ को तैयार

सोनम की गिनती आज बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश और इंटेलिजेंट अभिनेत्रियों में होती है। बीते साल अपने दोस्त आनंद आहूजा से शादी के बाद यह उनकी दूसरी फ़िल्म है। स्क्रीनिंग में आर बाल्की भी पहुंचे। आर बाल्की ने सोनम को पैडमैन में डायरेक्ट भी किया है।

‘दंगल’ फेम और ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां’ से अपनी पहचान बना चुकी अभिनेत्री फातिमा सना शेख भी ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ इस अंदाज़ में नज़र आईं!

राजकुमार राव के लिए इन दिनों सबकुछ शानदार चल रहा है। पिछले साल इक्का दुक्का असफलता को छोड़ दें तो राजकुमार राव ने अपनी एक ज़बरदस्त पहचान बना ली है। स्क्रीनिंग में वो भी मौजूद दिखे।

इसके अलावा अनिल कपूर और जूही चावला भी कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुए।

जबकि बुधवार को फ़िल्म की स्क्रीनिंग के लिए अरबाज़ ख़ान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ पहुंचे।

ख़ास बात यह भी कि अर्जुन कपूर भी अपनी चचेरी बहन की फ़िल्म देखने पहुंचे थे। अर्जुन कपूर इन दिनों अरबाज़ की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं।

इस दौरान बीते दौर की दिग्गज अभिनेत्रियां वहीदा रहमान और आशा पारेख की मौजूदगी भी बेहद ख़ास रही! 

‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का संदेश है अपने रिश्तों में ईमानदार बने रहना। फ़िल्म का टाइटल अनिल कपूर की एक पुरानी फ़िल्म ‘1942 अ लव स्टोरी’ के एक पॉपुलर गाने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ से लिया गया है।

chat bot
आपका साथी