'अल्लाह के बंदे' गायक कैलाश खेर पर यौन शोषण का आरोप, मांगी माफ़ी

एक फोटो जर्नलिस्ट ने कैलाश खेर पर ग़लत ढंग से छूने का आरोप लगाया है तो एक अन्य घटना में मॉडल और एक्टर ज़ुल्फी सईद पर मॉलेस्ट करने की कोशिश का बेहद संगीन इल्ज़ाम आरोप लगाया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Sun, 07 Oct 2018 12:20 PM (IST) Updated:Tue, 09 Oct 2018 11:55 AM (IST)
'अल्लाह के बंदे' गायक कैलाश खेर पर यौन शोषण का आरोप, मांगी माफ़ी
'अल्लाह के बंदे' गायक कैलाश खेर पर यौन शोषण का आरोप, मांगी माफ़ी

मुंबई। तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर मामला गर्माने के बाद ऐसा लगता है कि बॉलीवुड में Me Too अभियान शुरू हो गया है और इसके लपेटे में तमाम नामचीन लोग आ रहे हैं। एक फोटो जर्नलिस्ट ने अल्लाह के बंदे सिंगर कैलाश खेर पर ग़लत ढंग से छूने का आरोप लगाया, जिसके बाद कैलाश ने माफ़ी मांगी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की कोई याद नहीं है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैलाश ने अपनी सफ़ाई में कहा है कि जब उन्हें इन आरोपों के बारे में पता चला तो निराशा हुई। उन्होंने माफ़ी मांगते हुए कहा कि किसी को उनकी कोई बात ग़लत लगी हो या ग़लतफ़हमी हुई हो तो वो इसके लिए माफ़ी चाहते हैं। कैलाश ने आगे कहा कि जब यह मुद्दा रौशनी में आया तो वो पटना में थे और सफ़र कर रहे थे। उन्हें इस प्रकार की कोई घटना याद नहीं है। लेकिन फिर भी किसी भी तरह की ग़लतफ़हमी के लिए माफ़ी मांगते हैं।

कैलाश ने यह भी जोड़ा कि जो लोग उनके साथ काम कर चुके हैं तो जानते हैं कि वह किस तरह के व्यक्ति हैं। वो महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं, ख़ासकर उनका, जो मीडिया में काम करती हैं क्योंकि यह काम बहुत कठिन है। गौ़रतलब है कि एक बड़े पब्लिकेशन के साथ जुड़ी रही फोटो जर्नलिस्ट ने अपनी पूरी बात हाल ही में ट्विटर के माध्यम से बयां की है। 15 ट्वीट्स की सीरीज़ के ज़रिए जर्नलिस्ट ने कैलाश खेर और मॉडल एक्टर ज़ुल्फ़ी सईद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दोनों मामले लगभग 12 साल पुराने हैं। 

कैलाश खेर पर आरोप है कि अपने घर इंटरव्यू के दौरान उन्होंने फोटो जर्नलिस्ट और उनकी सहकर्मी को ग़लत तरीके़े से छुआ। इंटरव्यू से लौटने के बाद जब उन्होंने इसका ज़िक्र अपने साथियों के साथ किया तो सभी ने इस घटना को बेहद हल्के तौर पर लिया और ख़ुद की हिफ़ाज़त ख़ुद करने की नसीहत देने के साथ उन्हें ख़ामोश कर दिया गया।

इसके बाद फोटो जर्नलिस्ट ने ज़ुल्फ़ी सईद के साथ हुई घटना के बारे में बताया है कि कैसे एक क़्रूज़ पर ईवेंट कवर करने गयी इस फोटो जर्नलिस्ट के साथ उन्होंने रात में ज़बर्दस्ती करने की कोशिश की। हालांकि ज़ुल्फ़ी ने अगली सुबह फोटो जर्नलिस्ट से मांफ़ी भी मांग ली थी। इस बार भी फोटो जर्नलिस्ट को बात का बतंगड़ ना बनाने की सलाह दी गयी। सारे ट्वीट्स नीचे पढ़े जा सकते हैं-

(1)

My #MeToo⁠ ⁠has singer Kailesh Kher & model Zulfi Syed, from when I was a newly appointed young woman photographer at Hindustan Times in Bombay, 2006.

Tweeting this thread for all to draw strength & speak out

❤️@photowallah@shubhangisapien@TheRestlessQuil@AnooBhu@weeny— Natasha Hemrajani (@radiantbear) October 6, 2018

(2) #MeToo

I was sent with my colleague, a woman journalist, to take pictures of Kailesh Kher at his home for an interview. During the interview, this creep sat between us as close to us as he could. He also kept putting his hands on our thighs (on the skin above our skirts)— Natasha Hemrajani (@radiantbear) October 6, 2018

(3)#MeToo

We were appalled & left as soon as possible. I discussed with my colleague the idea of writing the interview from the point of view of unwelcome molestation but she said the paper would never publish it because it would be libel (even if we were both witnesses)— Natasha Hemrajani (@radiantbear) October 6, 2018

(4)#MeToo

I've let a number of friends and colleagues know about this incident with Kailesh Kher and the main reaction is always a shaking of the head, and 'this happens, as a woman you've got to look after your own self' logic / expression.— Natasha Hemrajani (@radiantbear) October 6, 2018

(5)#MeToo

The near assault episode with Zulfi Syed occurred on a cruise liner. A bunch of press photographers, journalists, models and people were invited on board overnight as a PR exercise. I was there with a woman colleague to shoot the entire event.— Natasha Hemrajani (@radiantbear) October 6, 2018

(6)#MeToo

In due course of the evening, we got talking with the models amongst whom Zulfi and me sort of hit it off. My colleague and I formed a group along with Zulfi and a couple of other models and we moved about the cruise ship sampling the bars, cabaret club and diners.— Natasha Hemrajani (@radiantbear) October 6, 2018

(7)#MeToo

At some point while looking at the rooms the models had been given to stay in, I ended up leaving my phone to charge in Zulfi's room. After dinner and some dancing, my colleague was sleepy and left. So did the other models and I was alone with Zulfi on the ship deck— Natasha Hemrajani (@radiantbear) October 6, 2018

(8)#MeToo

He kissed me, I kissed him back, I decided I didn't want to take this any further and said so, and that I was going to bed. I remembered I'd left my phone charging in his room so I asked him if I could collect it. He agreed and we walked down the ship to his room.— Natasha Hemrajani (@radiantbear) October 6, 2018

(9)#MeToo

I entered the room and took my phone, it was by the bed. Zulfi shut the door & leaned against it. I asked him why he'd shut the door, he said we both knew I wasn't going anywhere and that I hadn't really come to his room for the phone. I said I'd only come for my phone— Natasha Hemrajani (@radiantbear) October 6, 2018

(10)#MeToo

I walked up to the door to leave. He was standing right there, he grabbed me as soon as I reached for the handle, shoving me against the door and forcibly kissing me. I struggled and said I didn't want this but he wouldn't stop. I realised I was extremely vulnerable.— Natasha Hemrajani (@radiantbear) October 6, 2018

(11)#MeToo

There was nobody outside in corridor, no one would hear me scream, he was physically overpowering me & wouldn't stop and I did not want to become a victim of assault. I had to strategise to get away so I stopped fighting him off. Instead, I made myself hold him.— Natasha Hemrajani (@radiantbear) October 6, 2018

(12)#MeToo

I said hey okay, why don't we do this properly on the bed. He backed off smiling. As soon as there was a window of a gap in his hold on me I wrenched the door open and ran down the empty corridor with my heart racing, feeling any second I would be dragged back by him.— Natasha Hemrajani (@radiantbear) October 6, 2018

(13)#MeToo

I reached the room I shared with my colleague, banged on the door. She let me in, saw my panic, asked me what happened. I told her the whole story & also told her we should report it. She asked me-why did I have to go to his room alone? I repeated, we should report it.— Natasha Hemrajani (@radiantbear) October 6, 2018

(14)#MeToo

But we both knew the paper would not publish it. Nothing would be done; I would be blamed for encouraging his attention. I learned at this point that women have to be vigilant all the time. Nobody would call out the men. The next day Zulfi apologised to me on the deck.— Natasha Hemrajani (@radiantbear) October 6, 2018

(15)#MeToo

He said it was just a misunderstanding and he hoped I wouldn't make a big deal of it. I have spoken about both these incidents with colleagues and friends and they are always met with that headshake & 'what to do' expression. Until now. #MeToo@weeny@AGirlOfHerWords— Natasha Hemrajani (@radiantbear) October 6, 2018

बॉलीवुड में कैसे शुरू हुआ #MeToo

हाल ही में एक चैनल को दिये गये इंटरव्यू में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने वेटरन एक्टर नाना पाटेकर पर आरोप लगाया था कि उन्होंंने 8 साल पहले हॉर्न ओके प्लीज़ की शूटिंग के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। तनुश्री ने तभी इस फ़िल्म से विदा ले ली थी। तब इस मामले ने काफ़ी तूल पकड़ा था और नाना ने प्रेस कांफ्रेंस करके तनुश्री के आरोपों का खंडन किया था। इस प्रेस कांफ्रेंस में वो तनुश्री को बार-बार बच्ची बोल रहे थे। 10 साल बाद तनुश्री द्वारा मामला उठाने के बाद यह मुद्दा फिर से सुर्खियों में और तनुश्री को कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ का सपोर्ट मिल रहा है।

ट्विंकल खन्ना, प्रियंका चोपड़ा, फ़रहान अख़्तर, रेणुका शहणे, डेज़ी शाह समेत तमाम सेलेब्रिटीज़ ने तनुश्री के समर्थन में सोशल मीडिया में आवाज़ उठायी है। वहीं, नाना पाटेकर ने क़ानूनी कार्रवाई करते हुए तनुश्री को मानहानि का नोटिस भेजा है, जबकि तनुश्री ने नाना के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवायी है। सोमवार (8 अक्टूबर) को नाना इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए एक प्रेस कांफ्रेंस करने का एलान किया था, मगर वक़ीलों की सलाह के बाद इसे कैंसिल कर दिया। हालांकि घर पर पहुंची मीडिया से बस इतना कहा कि जो 10 साल पहले सच था, वो आज भी सच ही है। 

उधर, अपनी सहकर्मी द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे निर्देशक विकास बहल पर अब कंगना रनौत ने भी निशाना साधा है और एक इंटरव्यू में क्वीन की मेकिंग के दौरान विकास की अजीबोग़रीब हरकतों का खुलासा किया है। कंगना के मुताबिक विकास उनसे इस तरह गले मिलते थे कि वो असहज हो जाती थीं। Me Too अभियान की शुरुआत हॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री से हुई है, जहां कई नामी-गिरामी एक्ट्रेसेज़ ने कुछ प्रोड्यूसर्स और सीनियर एक्टर्स पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये थे। 

chat bot
आपका साथी