बेटे आर्यन की वजह से शाहरुख ने बनाए थे 6 पैक एब्स, लड़की से लेना था बदला

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में मैंने 8 पैक एब्स बनाकर सबको हैरत में डाल दिया था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 29 Apr 2020 07:45 AM (IST) Updated:Wed, 29 Apr 2020 08:32 AM (IST)
बेटे आर्यन की वजह से शाहरुख ने बनाए थे 6 पैक एब्स,  लड़की से लेना था बदला
बेटे आर्यन की वजह से शाहरुख ने बनाए थे 6 पैक एब्स, लड़की से लेना था बदला

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। उनके स्टाइल और स्माइल पर करोड़ों फैंस का दिल धड़कता है। यहीं नहीं जब उन्होंने अपने सिक्स-पैक एब्स बनाए थे तब उनपर दुनिया दिवानी हो गई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं शाहरुख ने साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' में पहली बार अपने सिक्स-पैक एब्स दिखाए थे। क्या आप जानते हैं शाहरुख के इस सिक्स-पैक एब्स बनाने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। इस कहानी का खुलासा शाहरुख ने करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो 'कॉफी विद करण' में किया था। 

शाहरुख खान ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि सिक्स-पैक एब्स के पीछे की वजह उनका बेटा आर्यन है। उसी की वजह से मैंने सिक्स-पैक एब्स बनाए। उन्होंने बताया कि ये एब्स मैंने फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपने बेटे आर्यन की बेइज्जती का बदला लेने के बनाए थे। 

शाहरुख ने बताया, 'उनका 9 साल का बेटा आर्यन बहुत उदास रहता था कि मैं मोटा हूं। इस वजह से उसने अपने स्कूल में लड़ाई भी की। स्कूल में एक लड़की ने आर्यन को मेरे बारे में कुछ अपशब्द बोले- वो चुप रहा, कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फिर उसने कहा कि मैं 'कौन बनेगा करोड़पति' में बदसूरत लगा, वो तब भी चुप रहा। लेकिन जैसे ही उसने कहा, तुम्हारे पापा मोटे हैं, आर्यन ने उसे लात मार दी, जिसके बाद मैंने अपने बेटे को डांट भी लगाई थी।'

तब आर्यन ने मुझसे कहा, 'इसमें उस लड़की की गलती नहीं थी। ये आपकी वजह हुआ है। आप मोटे क्यों हो? आप बदसूरत नहीं हो। आप केबीसी भी स्मार्ट लग रहे थे। मैं जानता हूं कि आप कूल हो लेकिन आप मोटे हो पापा।'

शाहरुख ने आगे कहा, 'इसी घटना के बाद मैंने अपने आप को पूरी तरह से बदलने के लिए सोच लिया था। फिर मैंने अपने सिक्स-पैक एब्स बनाए। इसके बाद मैंने अपनी फिल्म 'ओम शांति ओम' के गाने 'दर्द-ए-डिस्को' में अपने सिक्स-पैक एब्स दिखाए थे। ये गाना सुपरहिट रहा था। इसके बाद बात यहीं नहीं खत्म नहीं हुई साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में मैंने 8 पैक एब्स बनाकर सबको हैरत में डाल दिया था।'

chat bot
आपका साथी