कृष्णा राज के अंतिम दर्शन के लिए सितारों का जमावड़ा, अंत्येष्टि शाम साढ़े पांच बजे

सोमवार सुबह बॉलीवुड के दुखद खबर आई कि राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

By Rahul soniEdited By: Publish:Mon, 01 Oct 2018 01:14 PM (IST) Updated:Mon, 01 Oct 2018 05:10 PM (IST)
कृष्णा राज के अंतिम दर्शन के लिए सितारों का जमावड़ा, अंत्येष्टि शाम साढ़े पांच बजे
कृष्णा राज के अंतिम दर्शन के लिए सितारों का जमावड़ा, अंत्येष्टि शाम साढ़े पांच बजे

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। मशहूर फिल्ममेकर राज कपूर की पत्नी और फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर, रणधीर और राजीव कपूर की मां कृष्णा राज कपूर का सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इस खबर के बाद से ही कपूर परिवार शोक में है वहीं पूरा बॉलीवुड शोकाकुल है। बॉलीवुड सेलेब्स ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कुछ सितारे श्रद्धांजलि देने घर पर भी पहुंचे हैं।

जानकारी के मुताबिक आज सोमवार को शाम 5:30 बजे चेंबूर स्थित क्रिमेटोरियम में दाह संस्कार किया जाएगा।दिवंगत फिल्म अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

शोक में डूबे कपूर खानदान के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रगट करने के लिए जितेंद्र और राकेश रोशन भी पहुंचे l 

ऐश्वर्या राय बच्चन भी श्रद्धांजलि देने आईं l 

कुछ देर पहले करण जौहर, अलिया भट्ट और अयान मुखर्जी एक साथ अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे l 

#rip Celebs reached to pay homage to#KrishnaRajKaloor. #AliaBhatt #ayanmukhrjee #karanjohar #amitabhbachan #saifalikhan #kareenakapoorkhan #anilkapoor #sanjaykapoor #kajol #tina #bollywood #RanbirKapoor #rishikapoor #karishmakapoor pic.twitter.com/KkXZslNQYZ — Rupeshkumar Gupta - Journalist/Activist (@Rupeshkoomar) October 1, 2018

इसके बाद सुबह 11:00 बजे उनके पार्थिव शरीर को उनके चेंबूर स्थित बंगले देवनार कॉटेज लाया गया। इस दुख की घड़ी में कई बॉलीवुड सितारे श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे हैं।

अभिनेत्री काजोल, अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और घर के कुछ अन्य सदस्य दोपहर 12 बजे तक श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

कृष्णा राज कपूर पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। उन्हें इससे पहले भी अस्तपताल में भर्ती किया गया था। अंतिम दशनों के लिए बॉलीवुड सितारे पहुंच रहे हैं।  कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन भी यहां पर पहुंच चुके हैं। 

गौरतलब है कि वह उनके पीछे 3 बेटे और 2 बेटियों को छोड़ गई है। साथ ही उनके परिवार में रणबीर कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर जैसे पोते पोतियां भी हैं। करीना कपूर खान पहुंच चुकी हैं। 

करिश्मा कपूर भी अंतिम दर्शनों के लिए पहुंची। 

काजोल भी पहुंच चुकी हैं। तस्वीर में संजय कपूर भी नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: राज कपूर की पत्नी का निधन, बॉलीवुड शोकाकुल

इस बीच प्रसिद्ध गीतकार और लेखक सलीम खान ने ट्विट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। वे लिखते हैं कि दुख हुआ कि अब कृष्णा जी हमारे बीच नहीं हैं। वे एेसी महिला थी जो देवी बनी। 

Krishnaji no more, Sad. a lady who became a devi. They don’t make them like her anymore. #KrishnaRajKapoor— Salim Khan (@luvsalimkhan) October 1, 2018

यह भी पढ़ें: रणबीर ने खोला था राज, दादी की वजह से बदला था बॉबी फिल्म का क्लाइमेक्स, आरके बैनर की थीं क्रिटिक

chat bot
आपका साथी