Move to Jagran APP

राज कपूर की पत्नी का निधन, बॉलीवुड शोकाकुल

मुंबई में सुबह राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर ने अंतिम सांसे ली।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 09:02 AM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 12:59 PM (IST)
राज कपूर की पत्नी का निधन, बॉलीवुड शोकाकुल
राज कपूर की पत्नी का निधन, बॉलीवुड शोकाकुल

मुंबई। बॉलीवुड जगत से दुखद खबर आ रही है। राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक कृष्णा राज कपूर सोमवार सुबह नहीं रही। वे 87 वर्ष की थी

prime article banner

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार सुबह निधन हो गया। 87 वर्षीय कृष्णा को अगस्त में साउथ मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। कुछ समय बाद उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि, लेकिन कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। जैसे ही यह दुखद खबर सबको मिल रही है बॉलीवुड सितारे ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे है। अभिनेत्री रवीना टंडन ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्विट किया है और लिखा है कि एक युग खत्म हो गया। भगवान आपको शक्ति दे और आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति। 

यह भी पढ़ें: JFF अवॉर्ड्स: वरुण धवन बने बेस्ट एक्टर, विलेज रॉकस्टार्स को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार

सुहेल सेठ ने भी ट्विटर पर इस खबर के आने के बाद शोक व्यक्त किया है। वे लिखते हैं कि, बहुत दुख हुआ। कपूर खानदान की एंकर और एक अमेजिंग ह्यूमन बीइंग थी। 

कुणाल खेमू ने ट्विट किया है कि, एलीगेंट, रीगल और लविंग, कुछ इस प्रकार मैं कृष्णा जी को याद करता हूं। उन्हें बहुत मिस किया जाएगा। परिवार के लिए प्यार और प्रार्थना

कपूर खानदान में कृष्णा राज कपूर के सबसे ज्यादा करीबी रणबीर कपूर माने जाते हैं। रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर उनकी फिल्मों को जरूर देखती थी। रणबीर उन्हें भी अपना सबसे बड़ा समीक्षक मानते थे। रणबीर अपनी दादी के बेहद करीबी रहे, लंबे समय तक वह उनके साथ उनके घर पर भी रहे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.