'वीरे दी वेडिंग' के बाद पापा अनिल कपूर के साथ यहां होगी सोनम की जुगलबंदी

बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्रिटीज़ हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता के साथ पर्दे पर कोई ना कोई रिश्ता निभाया है। ऐसी की कलाकारों में अब सोनम कपूर शामिल हो गयी हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 10 May 2018 03:37 PM (IST) Updated:Thu, 31 May 2018 01:58 PM (IST)
'वीरे दी वेडिंग' के बाद पापा अनिल कपूर के साथ यहां होगी सोनम की जुगलबंदी
'वीरे दी वेडिंग' के बाद पापा अनिल कपूर के साथ यहां होगी सोनम की जुगलबंदी

मुंबई। शुक्रवार को सोनम कपूर की फ़िल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज़ हो रही है। आनंद आहूजा की दुल्हन बनने के बाद सोनम की यह पहली रिलीज़ फ़िल्म है। निजी जीवन के इस महत्वपूर्ण लम्हे के बाद अब सोनम के करियर में भी ऐसा ही मौक़ा आने वाला है, जो काफ़ी अहम है। सोनम अपने पापा अनिल कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फ़िल्म में सोनम और अनिल कपूर पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगे। हालांकि अभी ये साफ़ नहीं है कि फ़िल्म में अनिल और सोनम पिता-बेटी के किरदार में होंगे या नहीं। वैसे इस फ़िल्म में जूही चावला और राजकुमार राव भी मुख्य किरदारों में शामिल हैं।

बेटी सोनम के अलावा अनिल कपूर बेटे हर्षवर्धन के साथ भी जल्द पर्दे पर दिखायी देंगे। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में हर्ष बिंद्रा का किरदार निभा रहे हैं। इस फ़िल्म में अनिल कपूर भी हैं। फ़िल्म में अनिल उनके पिता के किरदार में हैं।

सोनम और हर्षवर्धन की तरह और भी कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ हैं, जिन्हें कभी ना कभी अपने पिता या मां के साथ पर्दे पर काम करने का मौक़ा मिला है या मिलने वाला है। ऐसे दृश्य दर्शकों के लिए भी दिलचस्प होते हैं। ख़ासकर तब, जबकि दोनों पर्दे पर भी वही रिश्ता निभायें, जो पर्दे के पीछे है।

राज़ी में आलिया भट्ट पहली बार अपनी मॉम सोनी राज़दान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं। अहम बात ये है कि सोनी फ़िल्म में आलिया की मां के ही किरदार में हैं। हालांकि उनका रोल ज़्यादा लंबा नहीं है, मगर आलिया के लिए इसलिए ये बेहद ख़ास बन गया है। राज़ी एक पीरियड फ़िल्म है, जिसमें आलिया कश्मीरी लड़की का रोल निभा रही हैं, जिसे 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के दौरान स्पाई बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। फ़िल्म में विक्की कौशल पाकिस्तानी आर्मी के अफ़सर के किरदार में हैं, जिसके साथ आलिया के किरदार की शादी होती है। राज़ी को मेघना गुलज़ार ने डायरेक्ट किया है।

धर्मेंद्र भी ऐसे कलाकार हैं जो अपने रियल लाइफ़ बेटों के साथ पर्दे पर स्क्रीन स्पेस शेयर करते रहे हैं। यमला पगला दीवाना फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग इसी साल आने वाला है, जिसमें दर्शक एक बार फिर देओल फैमिली को एक साथ देखेंगे। इसके पहले दोनों भागों में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी के पिता के ही किरदार में थे। सनी के साथ धर्मेंद्र ने सल्तनत, सनी और क्षत्रिय जैसी फ़िल्में भी की हैं, जिनमें वो उनके पिता ही बने। हालांकि सनी में धर्मेंद्र और सनी स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं कर सके थे, क्योंकि धर्मेंद्र के किरदार की मृत्यु फ़िल्म की शुरुआत में ही हो जाती है।

संजय दत्त की डेब्यू फ़िल्म रॉकी को उनके डैड सुनील दत्त ने डायरेक्ट किया था। इस फ़िल्म में वो संजय के पिता भी बने थे, मगर उनके किरदार की शुरू में ही मृत्यु हो जाती है। लिहाज़ा संजय के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं कर सके। कई साल बाद जब राजकुमार हिरानी ने मुन्नाभाई एमबीबीएस बनायी तो संजय दत्त के पिता के रोल में उन्होंने सुनील दत्त को ही लिया था। हालांकि दत्त साहब फ़िल्म के क्लाइमैक्स में आते हैं, मगर संजय के लिए उनके साथ साझा किये चंद दृश्य भी यादगार हैं, क्योंकि सुनील दत्त के साथ उनकी ये पहली और आख़िरी स्क्रीन प्रेज़ेस थी। सुनील दत्त की ये आख़िरी फ़िल्म है।

 

ऋषि कपूर और रणबीर कपूर को एक साथ आने का मौक़ा मिल चुका है। अभिनव कश्यप की फ़िल्म बेशरम में रणबीर कपूर एक चोर के रोल में थे, जबकि ऋषि कपूर और नीतू सिंह पुलिस वाले के किरदार में थे।

अमिताभ बच्चन कई फ़िल्मों में अभिषेक के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके हैं। कभी अल्विदा ना कहना, बंटी और बबली, सरकार, सरकार राज और पा जैसी फ़िल्मों में दोनों बच्चन साथ आये हैं, इनमें से पा को छोड़कर बाक़ी फ़िल्मों में अमिताभ और अभिषेक ने पिता-पुत्र के किरदार निभाये हैं। आर बाल्की निर्देशित पा में अभिषेक, अमिताभ के पिता के रोल में थे। अमिताभ के किरदार का नाम ऑरो था, जिसे एक डिसऑर्डर होता है।

 

ईशा देओल के धुंधलाते करियर में जान फूंकने के लिए हेमा मालिनी ने टेल मी ओ ख़ुदा का निर्माण और निर्देशन किया। इस फ़िल्म में हेमा, ईशा की मॉम के रोल में थीं, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता के किरदार में थे।

शाहिद कपूर अपने पिता और बहन सना के साथ विकास बहल की फ़िल्म शानदार में स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके हैं। राकेश रोशन निर्देशित कुछ फ़िल्मों में रितिक रोशन ने मुख्य किरदार अदा किये हैं। मगर, कोई मिल गया में राकेश, रितिक के पिता के किरदार में थे। हालांकि इस फ़िल्म में दोनों स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं कर सके, क्योंकि राकेश के किरदार की फ़िल्म के शुरुआती दृश्यों में ही मौत हो जाती है।

chat bot
आपका साथी