सोनाक्षी सिन्‍हा बनीं खूबसूरत दुल्‍हन!

सोनाक्षी सिन्‍हा ने सलमान खान की फिल्‍म 'दबंग' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्‍म ने सोनाक्षी को स्‍टार बना दिया। इसके बाद आई सोनाक्षी की फिल्‍मों को भी दर्शकों द्वारा सराहा गया उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई। सोनाक्षी अभी तक अपनी ज्‍यादातर फिल्‍मों में भारतीय

By Tilak RajEdited By: Publish:Sat, 30 May 2015 12:37 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2015 12:59 PM (IST)
सोनाक्षी सिन्‍हा बनीं खूबसूरत दुल्‍हन!

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने सोनाक्षी को स्टार बना दिया। इसके बाद आई सोनाक्षी की फिल्मों को भी दर्शकों द्वारा सराहा गया उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई। सोनाक्षी अभी तक अपनी ज्यादातर फिल्मों में भारतीय परिधान पहने हुए ही नजर आई हैं। लेकिन जब सोनक्षी दुल्हन के लिबाज में सामने आईं, तो लोग उन्हें देखते ही रह गए।

सोनाक्षी सिन्हा बन गई हैं 'मुंबई की लेडी रजनीकांत'

सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में एक फैशन वीक में रैंप पर दुल्हन के लिबाज में नजर आईं। उन्होंने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था, जिसपर सुनहरी रंग की एंब्रायडरी हो रखी थी। यही नहीं सोनाक्षी ने ब्राइडल ज्वेलरी भी पहनी हुई थी। सोनाक्षी को इस दुल्हन के लिबाज में देख ऐसा लग रहा था कि जैसा वह अपनी शादी के लिए तैयार हुई हैं।

सोनाक्षी और अर्जुन आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भिड़े!

इन दिनों सोनाक्षी फिल्म 'अकीरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। एआर मुरुगादॉस डायरेक्टेड इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में सोनाक्षी लीड रोल में हैं। सोनाक्षी इस फिल्म में स्टंट करते हुए भी नजर आएंगी।

कहीं प्रियंका की नकल तो नहीं कर रहीं सोनाक्षी?

chat bot
आपका साथी