बर्थडे: कभी निराश होकर मुंबई तक छोड़ने का मन बना चुके थे मनोज वाजपेयी, 'इनके' रोकने से रुके

मनोज बताते हैं कि जैसे ही उन्हें प्रकाश झा की रणबीर और कटरीना स्टारर फ़िल्म 'राजनीति' मिली उसके बाद से उनकी ज़िन्दगी पटरी पर आ गई और उसके बाद...

By Hirendra JEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2017 09:36 AM (IST) Updated:Sun, 23 Apr 2017 09:53 AM (IST)
बर्थडे: कभी निराश होकर मुंबई तक छोड़ने का मन बना चुके थे मनोज वाजपेयी, 'इनके' रोकने से रुके
बर्थडे: कभी निराश होकर मुंबई तक छोड़ने का मन बना चुके थे मनोज वाजपेयी, 'इनके' रोकने से रुके

मुंबई। आज एक्टर मनोज वाजपेयी  का जन्मदिन है। इंडस्ट्री में उनकी अपनी एक अलग पहचान है। पर, क्या आप जानते हैं मनोज कई बार निराश होकर मुंबई छोड़ने का मन तक बना चुके थे? मनोज वाजपेयी ने कहा है कि वो कई बार मुंबई छोड़ने का मन बना चुके थे, पर उनकी वाइफ शबाना ने उन्हें रोक लिया।

एक समय था जब मनोज फ़िल्मों से लगभग गायब ही हो गए थे। इस मुश्किल दौर पर बात करते हुए मनोज बताते हैं कि वो अच्छा काम ना मिलने कि वजह से मुंबई छोड़ दिल्ली शिफ्ट होने का मन बना चुके थे लेकिन उनकी बीवी ने रोक लिया। मनोज ने जागरण डॉट कॉम से बात करते हुए इस बाबत कहा कि "लगभग दस साल पहले मेरी एक फ़िल्म आयी थी '1971' जिसे दो नेशनल अवार्ड भी मिले थे। इस फ़िल्म को ठीक से डिस्ट्रीब्यूट नहीं किया गया था और लोग इस फ़िल्म को नहीं देख पाए। फ़िल्म ना चलने का दुःख मुझे आज भी होता है। बस इसी फ़िल्म के बाद मेरे पास ऑफर आने कम हो गए। जो आये भी वो मन के नहीं थे।"

ये भी पढ़ें: मनोज वाजपेयी को बीबी की इस बात से होता है 'दर्द'

मनोज कहते है " इसी समय मेरे कंधे में प्रॉब्लम हो गयी और मैं कोई काम नहीं कर पा रहा था। मैंने 'स्वामी', 'दस तोला', 'मनी है तो हनी है' जैसी फ़िल्में की लेकिन मज़ा नहीं आ रहा था। मेरा मन बार-बार हो रहा था कि मैं वापस थियेटर करने दिल्ली लौट जाऊं। लेकिन मेरी बीवी शबाना, दिल्ली वाली है तो एक औरत होने के नाते वो दिल्ली से दूर भागती हैं और उसी ने मुझे बार-बार मुंबई में ये दिलासा देते हुए रोका कि चिंता मत करो, अच्छी फ़िल्मों के ऑफर भी आयेगें।"

ये भी पढ़ें: इन तस्वीरों में देखें उन 5 एक्ट्रेसेस को जो 'गायब' हो गयीं, जानिए आज कहां हैं

मनोज बताते हैं कि जैसे ही उन्हें प्रकाश झा की रणबीर और कटरीना स्टारर फ़िल्म 'राजनीति' मिली उसके बाद से उनकी ज़िन्दगी पटरी पर आ गई और उसके बाद धीरे-धीरे सब ठीक होने लगा। गौरतलब है कि पिछले साल अलीगढ़ के लिए मनोज की खूब सराहना हुई थी और हाल ही में वो 'नाम शबाना' में भी नज़र आए थे।

chat bot
आपका साथी