प्रेगनेंसी पर अपनी सफाई देने के बाद पति के साथ पहली बार नज़र आईं बिपाशा बासु, देखें तस्वीरें

हालांकि, कयास यह भी लगाये जा रहे हैं कि बिपाशा वास्तव में बेबी की प्लानिंग कर रही हैं और हो सकता है वो प्रेग्नेंट भी हो..

By Hirendra JEdited By: Publish:Sat, 01 Apr 2017 09:08 AM (IST) Updated:Sat, 01 Apr 2017 09:32 AM (IST)
प्रेगनेंसी पर अपनी सफाई देने के बाद पति के साथ पहली बार नज़र आईं बिपाशा बासु, देखें तस्वीरें
प्रेगनेंसी पर अपनी सफाई देने के बाद पति के साथ पहली बार नज़र आईं बिपाशा बासु, देखें तस्वीरें

मुंबई। जबसे मार्केट में यह ख़बर उड़ी कि बिपाशा मां बनने की तैयारी में हैं तो एक के बाद एक कई ट्वीट करके बिपाशा ने इस न्यूज़ का खंडन किया। बिपाशा के इंकार के बाद फिलहाल इस पर कोई बात नहीं कर रहा है। लेकिन, इसी बीच बिपाशा अपने पति के साथ जुहू, मुंबई में स्पॉट की गयीं।

30 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंधने के बाद से बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की गिनतीं बेस्ट कपल में की जाती है। करण सिंह ग्रोवर कुछ इस स्टाइल में दिखें। हालांकि, उसके चेहरे से स्माइल गायब है। लेकिन, वो फोटोग्राफर्स को देख कर कूल बनने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अपनी प्रेगनेंसी की ख़बरों पर बिपाशा बसु ने तोड़ी चुप्पी

गौरतलब है कि अपनी मां बनने की खवर पर बिपाशा ने कहा था कि इस तरह की खबरें थकाने वाली हैं और जब भी कभी ऐसा होगा वो सबसे यह ख़ुशी शेयर करेंगे। बहरहाल, इस तस्वीर में बिपाशा काफी शांत और गम्भीर नज़र आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: करण जौहर के बच्चों से मिलने पहुंची गौरी ख़ान, दिखा अलग अंदाज़

 

हालांकि, कयास यह भी लगाये जा रहे हैं कि बिपाशा वास्तव में बेबी की प्लानिंग कर रही हैं और हो सकता है वो प्रेग्नेंट भी हो। हालांकि, उन्होंने अपने ट्वीट्स में पहले ही इस बात से साफ़ इंकार कर दिया है।

chat bot
आपका साथी