भूमि पेडनेकर ने शेयर की वर्कआउट की तस्वीर, लोगों ने कहा- आप हेल्दी ही अच्छे लगते हो

भूमि पेडनेकर अपने सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फैंस को फिटनेस गोल देती हैं।भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट के बाद की एक तस्वीर पोस्ट की। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी सराहना की। लेकिन वह कुछ ट्रोल्स के निशाने पर आ गई।

By Tanya AroraEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 04:28 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 04:28 PM (IST)
भूमि पेडनेकर ने शेयर की वर्कआउट की तस्वीर, लोगों ने कहा- आप हेल्दी ही अच्छे लगते हो
Bhumi Pednekar shares workout selfie on social media some people trolled her. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2015 में आई फिल्म 'दम लगा के हईशा' में आयुष्मान खुराना के अपोजिट अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। अपने 6 साल के करियर में भूमि कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं। भूमि पेडनेकर अपने अच्छे अभिनय के साथ-साथ अपने फैंस को अक्सर फिटनेस गोल भी देती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वह वर्कआउट की खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट के बाद एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की।

अपने एब्स फ्लॉन्ट करती दिखीं भूमि पेडनेकर

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में भूमि पेडनेकर काफी सिम्पल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने येलो स्पोर्ट्स टी और ब्लैक ट्राउजर पहना है। इस तस्वीर में भूमि पेडनेकर के चेहरे पर उनके वर्कआउट का ग्लो साफ नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी तस्वीर में भूमि पेडनेकर अपने एब्स फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर उनकी वर्कआउट सेल्फी के लिए ट्रोल भी किया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

अपने वर्कआउट की तस्वीर को शेयर करने के साथ ही भूमि ने कैप्शन में सिर्फ 'ओके' लिखा और साथ ही नींद वाला इमोजी शेयर किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैम आप कुछ खाना शुरू कीजिए और अपना वजन वापस बढ़ाइए, क्योंकि हमें हेल्दी भूमि ही अच्छी लगती हैं। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप मजाक कर रहे हो, क्या आप वही मोह-मोह के धागे वाली भूमि ही हो'। कुछ यूजर्स ने तो उनके कपड़ों को लेकर उन्हें संस्कृति याद दिला दी। हालांकि उनके फैंस को भूमि के वर्कआउट की तस्वीर पसंद आई और वह ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

जिम में भूमि ने बहाया खूब पसीना

भूमि पेडनेकर के लिए शेप में आना काफी कठिन था। क्योंकि फिल्म 'दम लगा के हईशा' में अपनी भूमिका में परफेक्ट दिखने के लिए भूमि पेडनेकर ने काफी वजन बढ़ा लिया था। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता। लेकिन इसके बाद अपना वजन कम करने के लिए भूमि पेडनेकर को जिम में काफी पसीना बहाना पड़ा था और चार महीने में भूमि ने 21 किलों तक अपना वजन घटाकर अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को हैरान कर दिया था।

भूमि पेडनेकर के ये हैं आगामी प्रोजेक्ट्स

दम लगा के हईशा, टॉयलेट एक प्रेम कथा, पति-पत्नी और वो, सांड की आंख सहित कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहीं भूमि पेडनेकर साल 2022 में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इन फिल्मों में उनकी बधाई दो, भीड़, गोविंदा नाम मेरा और रक्षाबंधन जैसी फिल्में शामिल है। रक्षाबंधन में एक बार फिर से भूमि अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई नजर आएंगी।

chat bot
आपका साथी