AA JAIH KAJIYA MAI Song: विजय चौहान का नया लोकगीत 'आ जईह कजिया में' रिलीज, यूट्यूब पर हो रहा वायरल

Bhojpuri Song AA JAIH KAJIYA MAI भोजपुरी के सिंगर विजय चौहान ने अब तक के अपने सिंगिंग करियर में कई ​हिट गाने दिए हैं। उनके गाने रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा जाते हैं। ऐसे में अब उनका नया लोकगीत आ जईह कजिया में रिलीज हो गया है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 25 Jan 2023 02:43 PM (IST) Updated:Wed, 25 Jan 2023 02:43 PM (IST)
AA JAIH KAJIYA MAI Song: विजय चौहान का नया लोकगीत 'आ जईह कजिया में' रिलीज, यूट्यूब पर हो रहा वायरल
Photo Credit : Bhojpuri Song AA JAIH KAJIYA MAI

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Song AA JAIH KAJIYA MAI: भोजपुरी के राइजिंग सिंगर विजय चौहान आज अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। विजय की आवाज का जादू उनके फैंस पर इस तरह चढ़ा है कि उनका कोई भी गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। फैंस भी उनके गानों के रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी बीच अब विजय चौहान का एक नया और बेहद खूबसूरत लोकगीत रिलीज हो गया है। इस लोकगीत का टाइटल 'आ जईह कजिया में' है। ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।

गृहस्थ जीवन पर बना है गाना

सिंगर विजय चौहान का लोकगीत 'आ जईह कजिया में' को  राजघराना फिल्म्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। ये लोकगीत पूरी तरह से आज के एक ऐसे युवा की कहानी है जो रोजगार के लिए परदेश में रहता है और उसकी पत्नी गांव में रहती है। वो अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता है। लोकगीत में दोनों के बीच जुदाई के गम को दिखाया गया है। इस गाने को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। लोकगीत 'आ जईह कजिया में' की प्रस्तुति मनोरंजन के साथ-साथ एक सामाजिक संदेश भी देता है।                                         

विजय चौहान के दिल के बेहद करीब ये गाना  

गाने को लेकर विजय चौहान ने कहा कि 'आ जईह कजिया में' एक बेहद खूबसूरत और मास अपीलिंग गाना है। यह मेरे भी दिल के करीब है। हम सब ने इस गाने को बनाने में खूब मेहनत की है। ये लोकगीत आप सबका है। आपको बता दें कि लोकगीत 'आ जईह कजिया में' का लिरिक्स अभिनव सिंह ने तैयार किया है, जबकि म्यूजिक विकास यादव का है। इसके निर्देशक नयन मौर्या हैं।

यह भी पढ़ें: Metro Viral Video: मेट्रो में अचानक नजर आई 'भूल-भुलैया वाली 'मंजुलिका', सीट छोड़ भागने लगे लोग

chat bot
आपका साथी