Metro Viral Video: मेट्रो में अचानक नजर आई 'भूल-भुलैया वाली 'मंजुलिका', सीट छोड़ भागने लगे लोग
मंजुलिका के गेटअप वाली लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंजुलिका की तरह दिखने वाली लड़की के की पहचान प्रिया गुप्ता के रूप में बताई जा रही है। ये लड़की भूल भुलैया फिल्म के सॉन्ग ‘अमी जे तोमर’ पर मेट्रो में परफॉर्म करती दिखी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Viral Video: आजकल यंगस्टर्स के बीच फेमस होने की होड़ लगी हुई है। ऐसे में आज के युवा रील्स बनाकर खुद का रातों रात सोशल मीडिया पर फेमस करने में लगे हुए हैं। ऐसे में कभी कोई अजीबो-गरीब डांस मूव करता दिखता है तो कभी कोई खतरनाक स्टंट परफॉर्म करता है। इन सबके बीच अब एक लड़की ने फेमस होने के चक्कर में कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखकर होर किसी को रोंगटे खड़े हो गए।
मंजुलिका बन लड़की पहुंची मेट्रो में
दरअसल, इन दिनों एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर जहां, कई लोग डर गए हैं तो वहीं कईयों की हंसी नहीं रुक पा रही है। हाल ही में एक लड़की नोएडा मेट्रो के अंदर फिल्म ‘भूल भुलैया’ की कैरेक्टर ‘मंजुलिका’ के गेटअप में पहुंची। यही नहीं उनका मेकअप और उनके बोलने का अंदाज भी पूरी तरह से 'मंजुलिका' का ही था। लड़की का मेकअप बिल्कुल ‘भूल भुलैया’ की 'मंजुलिका' की तरह था। यही नहीं वो लड़की 'मंजुलिका' की तरह ही बंगाली बोलती नजर आ रही थी।
लखनऊ से दूर अब नोयडा को देखिये।
नोएडा सेक्टर 148 से मेट्रो स्टेशन से मंजुलिका का अवतार लेकर चढ़ी लड़की ने जमकर बवाल काटा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एनएमआरसी जांच में जुटी। pic.twitter.com/qFKTXDW1cV— Vijay Singh (@VijaySingh1254) January 24, 2023
लड़की को देखकर भागने लगे थे लोग
वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही वो लड़की 'मंजुलिका' के गेटअप में मेट्रो के डिब्बे में पहुंची तो उसे देखकर जहां कुछ पैसेंजर इधर-उधर भाग रहे थे वहीं, कुछ लोग उसे देखकर हंस रहे थे। वहीं एक लड़का इस बात से अंजान मजे से ईयरफोन लगाकर गाने सुन रहा था। ऐसे में 'मंजुलिका' के गेटअप वाली लड़की उसे जोर-जोर से हिलाती है और फिर वो लड़का उसे देखकर इतना डर जाता है कि सीट छोड़कर भाग जाता है। दावा किया जा रहा है कि वायरल हुआ ये वीडियो नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।