Akansha Dubey Death: पंखे से लटका मिला एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव, सुसाइड से पहले किया था इंस्टाग्राम लाइव

Akansha Dubey Death भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से रविवार की सुबह एक दुख भरी घटना सामने आई। वाराणसी में शूटिंग के लिए पहुंची अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली। काशी में वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए रुकी हुई थीं।

By Karishma LalwaniEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2023 03:39 PM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2023 04:35 PM (IST)
Akansha Dubey Death: पंखे से लटका मिला एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव, सुसाइड से पहले किया था इंस्टाग्राम लाइव
File Photo of Late Actress Akanksha Dubey

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का रविवार सुबह निधन हो गया। वाराणसी के होटल में उनका शव पंखे से लटका पाया गया। सामने आई जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस वाराणसी में 'नायक' की शूटिंग के लिए आई हुई थीं। वह सारनाथ के एक होटल में रुकी थीं।

मौत से पहले आकांक्षा ने किया था लाइव

अचानक ही आई उनके निधन की खबर ने फैंस को बुरी तरह झकझोर दिया है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी आत्महत्या का असल कारण क्या रहा होगा। अभिनेत्री ने मौत से कुछ घंटों पहले रात करीब 2.25 बजे इंस्टाग्राम लाइव किया था। इस वीडियो में वह रो रही थीं। अब एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि, उन्होंने लाइव वीडियो के बाद ही सुसाइड किया।

#AkankshaDubey's body was found today in a Hotel room in Sarnath. She attended a birthday party last evening, she came Live on Instagram after returning, she was crying, did something wrong happened to her in the party which forced her to take this step, or this is not a sucide. pic.twitter.com/0SiqDyj5xf

— Amitabh Chaudhary (@MithilaWaala) March 26, 2023

म्यूजिक वीडियो से की थी करियर की शुरुआत

आकांक्षा दुबे ने म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका डेब्यू म्यूजिक एल्बम 'तू जवान हम लइका' था। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा। इसके बाद आकांक्षा 'बुलेट पर राजा' जैसे और भी कुछ एल्बम में काम किया। एक्ट्रेस ने इस गाने का जमकर प्रमोशन किया था। 

म्यूजिक वीडियो में काम करने के दौरान ही आकांक्षा ने भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया था। उनकी पहली मूवी 'मेरी जंग मेरा फैसला' थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'वीरों के वीर', 'मुझसे शादी करोगी' सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखाया।

कुछ घंटे पहले ही रिलीज हुआ आकांक्षा दुबे का नया गाना

26 मार्च को आकांक्षा दुबे के निधन की खबर आई, और इसी दिन उनका लेटेस्ट वीडियो सॉन्ग 'ये आरा कभी हारा नहीं' रिलीज हुआ। मौत से एक दिन पहले ही आकांक्षा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस म्यूजिक एल्बम के आज रिलीज होने की जानकारी दी थी।

View this post on Instagram

A post shared by 𝐀𝐤𝐚𝐧𝐤𝐬𝐡𝐚 𝐃𝐮𝐛𝐞𝐲 (@akankshadubey_official)

इस गाने में उन्हें पवन सिंह के साथ देखा जा सकता है। गाने के बोल जाहिद अख्तर ने लिखे हैं। 

chat bot
आपका साथी