विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhojpuri Cinema Award 2023: भोजपुरी अवार्ड शो में छाए खेसारी लाल यादव, सुपरस्टार गोविंद के हाथों मिला अवॉर्ड

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Thu, 02 Mar 2023 03:55 PM (IST)

Bhojpuri Cinema Award 2023 भोजपुरी सिनेमा अवॉर्ड शो 2023 का आयोजन बीती शाम किया गया। इस दौरान खेसारी लाल यादव ...और पढ़ें

Bhojpuri Cinema Award 2023, Khesari Lal Yadav, Bhojpuri award show,superstar Govind, bol radha bol
Bhojpuri Cinema Award 2023, Khesari Lal Yadav, Bhojpuri award show,superstar Govind, bol radha bol

नई दिल्ली, जेएनएन।Bhojpuri Cinema Award 2023: भोजपुरी इंडस्ट्री के अवार्ड शो में बुधवार रात सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का जलावा दिखा। अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के लिए मशहूर खेसारी को बेस्ट सिंगर का अवार्ड से नवाजा गया है। दंगल प्ले स्क्रीन एंड स्टेज सिनेमा अवार्ड 2023 में भोजपुरी फिल्म बोल राधा बोल का जलवा रहा।

अवॉर्ड शो में छाए खेसारी

बोल राधा बोल को इस शो में पांच अवार्ड से नवाजा गया है। निर्माता विजय कुमार यादव की फिल्म बोल राधा बोल बेस्ट फिल्म, बोल राधा बोल के लिए खेसारी को बेस्ट एक्टर और बेस्ट मेल सिंगर, बोल राधा बोल के लिए बेस्ट कैमरामैन आरआर प्रिंस, बोल राधा बोल के लिए बेस्ट कॉमेडियन संजय वर्मा को दिया गया है। फिल्म के निर्माता विजय कुमार यादव इस उपलब्धि से बेहद ही खुश है।

गोविंदा के हाथों मिला अवॉर्ड

इस मौके पर कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने उन्हें अवार्ड देकर बेहतरीन गायकी के लिए सम्मानित किया। वहीं अवार्ड शो में मौजूद दर्शकों ने जमकर खेसारी को प्रोत्साहित किया और उनके नाम से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। उनके अवार्ड जीतने से फैंस काफी खुश नजर आए, खेसारी ने भी सभी का शुक्रिया अदा किया।

'बोल राधा बोल' के खाते में आए 5 अवॉर्ड

अवार्ड शो में पहुंचे खेसारी लाल यादव ने अपने नए लुक से सभी दीवाना बना दिया। हाल ही में फिल्म गॉड फादर के लिए नए लुक में नजर आए खेसारी अपने चेंज हेयर करल के लिए भी चर्चा में बने हुए हैं। वहीं इस बीच अवार्ड शो में उनका ब्लैक ब्लेजर लुक काफी किलर लग रहा था। खेसारी ने 'भाग खेसारी भाग' फिल्म के सॉन्ग 'क से कमाईब.. घ से घर में घुसल रहब बहार ना छोड़ेकर जाईब हो' पर गोविंदा के साथ जमकर ठुमके लगाए। इस सॉन्ग को खेसारी लाल और प्रियंका मौर्या ने गाया है।

पवन सिंह रहे नदारद

खेसारी लाल यादव ने अवार्ड दे रहे रहे बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उसके बाद उनके साथ भोजपुरी गाने पर जमकर डांस किया। इस मौके पर खेसारी के फैंस में जबरदस्त उत्साह नजर आया। बता दें कि इस अवार्ड शो में सभी भोजपुरी सितारों ने शिरकत की। हालांकि भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह इस अवार्ड शो में शामिल नहीं हुए। इसके पीछे की वजह उनका खेसारी लाल यादव से चल रहा विवाद माना जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: Priyanka Chahar Choudhary: प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता कभी नहीं कर पाएंगे शादी? सामने आई ये वजह

ये भी पढ़ें: Billi Billi: 'किसी का भाई किसी की जान' का नया सॉन्ग बिल्ली-बिल्ली हुआ रिलीज, सलमान खान ने दिखाया स्वैग