Saisha Hayes New Album: बीबीसी म्यूजिक फ्यूजन के टॉप 10 में रही सायशा हेज ने दूसरा एल्बम किया रिलीज

Saisha Hayes New Album बीबीसी म्यूजिक फ्यूजन के टॉप 10 में रही सायशा हेज ने अपना दूसरा म्यूजिक एल्बम रिलीज कर दिया है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने नेपाल में एक लाइव शो के दौरान इसे रिलीज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Sep 2022 06:14 PM (IST) Updated:Sun, 25 Sep 2022 06:14 PM (IST)
Saisha Hayes New Album: बीबीसी म्यूजिक फ्यूजन के टॉप 10 में रही सायशा हेज ने दूसरा एल्बम किया रिलीज
Saisha Hayes New Album: सायशा हेज ने अपना नया एल्बम जारी कर दिया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Saisha Hedge New Album: बीबीसी म्यूजिक फ्यूजन टॉप 10 में रही सायशा हेज ने अपना दूसरा म्यूजिक वीडियो जारी कर दिया है। सायशा हेज लंदन के किंग्स कॉलेज की थर्ड ईयर की छात्रा है। अब उन्होंने शनिवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में लाइव शो के दौरान अपना दूसरा म्यूजिक एल्बम रिलीज किया है।

यह भी पढ़ें: The Family Man में जोया की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस का खुलासा, कभी होने वाली थी बेघर, कई रातें रही भूखी

सायशा हेज का पहला म्यूजिक एल्बम 'इंफिनिटी इज एन इल्यूजन' था

सायशा हेज ने अपने गानों के माध्यम से आज की नौजवान पीढ़ी के 'इनर वर्ल्ड' का खुलासा किया है। उनका पहला म्यूजिक एल्बम 'इंफिनिटी इज एन इल्यूशन' था जो कि सन 2020 में रिलीज हुआ था। यूनाइटेड नेशन में काम करने वाली वरिष्ठ अधिकारी उषा मिश्रा हेज की बेटी सायशा के लिए नेपाल के डिप्लोमेटिक सनेपा बेस कैंप में स्थित आउटडोर लाइफस्टाइल वेन्यू में एक लाइव म्यूजिक शो का आयोजन किया गया था, जहां पर कई विदेशी सैलानियों के अलावा विशिष्ट अतिथिगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

View this post on Instagram

A post shared by Saisha Hayes (@saisha_hazey)

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna कैमरे के आगे ही उतारने लगी कपड़े, फैंस ने कहा, 'लव यू माई...'

सायशा हेज को लिखने और गाना गाने का शौक है

सायशा हेज को लिखने और गाना गाने का शौक है। उनके गाने के बोल और उनके अर्थ सुनने वालों के दिलों-दिमाग पर छा जाते हैं। इसके चलते उनके प्रोग्राम में दर्शकगण कई बार 'वंस मोर' की मांग करते हैं। वहीं उनके गाने सोशल मीडिया पर भी वायरल होते है। वह लाइव परफॉरमेंस के दौरान अपने श्रोतागण की पसंद नापसंद का भी ध्यान रखती है। इसके चलते उनके शो की मांग बहुत अधिक है।

View this post on Instagram

A post shared by Saisha Hayes (@saisha_hazey)

सायशा हेज पाकिस्तानी फिल्म में भी गा चुकी है गाना

सायशा हेज का वन वे टिकट गाना बीबीसी रेडियो पर सितंबर 2021 में ब्रॉडकास्ट हुआ था। इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी फिल्म मिली। इसमें उनका गाया गाना 'चल हट जा मामू' को काफी पसंद किया गया था। उनके गाने यूट्यूब, स्पॉटिफाई और अमेजन म्यूजिक पर भी उपलब्ध है। वहीं उनका लोकप्रिय गाना 'कम अलाइव' यूट्यूब पर भी एन्जॉय किया जा सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Saisha Hayes (@saisha_hazey)

chat bot
आपका साथी