Prabhas Anushka Shetty: प्रभास को लेकर अनुष्का शेट्टी का बड़ा बयान, सिनेमा छोड़ सकती हूं पर लेकिन उन्हें नहीं
प्रभास अनुष्का शेट्टी के इतने अच्छे दोस्त हैं कि वह उन्हें रात को 3 बजे भी काल कर लेती हैं। उन्होंने प्रभास को अपना 3 am वाला दोस्त बताया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। 'बाहुबली' फिल्म के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी और एक्टर प्रभास न सिर्फ टॉलीवुड बल्कि पूरी दुनिया में फेमस हो गए थे। एसएसराजा मौली की फिल्म 'बाहुबली' ने एक अलग ही इतिहास रच दिया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिर पर कमाई के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। फिल्म रिलीज के बाद से ही अनुष्का शेट्टी और प्रभास को लेकर अफेयर की खबरें सामने आने लगीं। खबरें तो यहां तक आईं थीं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। वहीं अब पहली बार अनुष्का शेट्टी ने प्रभास संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है।
A post shared by PRANUSHKA FANCLUB™ ♥🌹 (@pranushka__fanclub) on Mar 18, 2020 at 12:05pm PDT
अनुष्का शेट्टी और प्रभास की जोड़ी को फैंस न सिर्फ ऑन स्क्रीन बल्कि ऑफ स्क्रीन देखना भी एक साथ देखना पसंद करते हैं। इसी बीच पहली बार एक्ट्रेस ने अपने और प्रभास के रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अनुष्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहती दिख रही हैं कि अगर उन्हें प्रभास और उनके करियर में से किसी एक को चुनना पड़ेगा तो वह करियर को छोड़ देंगी।'
बता दें कि यह वीडियो अनुष्का के हालिया इंटरव्यू का है, जो उन्होंने ईटीवी को दिया था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'अगर आपको इनमें से किसी एक को चुनना हो-प्रभास के साथ दोस्ती या फिल्मों में अभिनय करना।' इस पर अनुष्का कहती हैं, मैं सिनेमा में काम करना छोड़ दूंगी। मैं अपने काम के लिए दोस्ती नहीं तोड़ सकती।'
कुछ दिनों पहले भी दोनों को लेकर एक खबर खूब चर्चा में थी। अनुष्का ने बताया था कि प्रभास उनके इतने अच्छे दोस्त हैं कि वह उन्हें रात को 3 बजे भी काल कर लेती हैं। उन्होंने प्रभास को अपना 3 am वाला दोस्त बताया था। उनके मुताबिक वो प्रभास को पिछले 15 सालों से जानती हैं और दोनों की सोच भी एक दूसरे से मेल खाती है।