आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल, चंडीगढ की सड़कों पर करते दिखे आशिकी

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस वाणी कपूर की फिल्म चंडीगढ करे आशिकी साल 2021 की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। अब नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 03:15 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 03:15 PM (IST)
आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म का बीटीएस वीडियो हुआ वायरल, चंडीगढ की सड़कों पर करते दिखे आशिकी
Ayushmann Khurrana and Vaani Kapoor film BTS video viral.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस वाणी कपूर की फिल्म चंडीगढ करे आशिकी साल 2021 की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में आयुष्मान और वाणी कपूर ने अपनी शानदार एक्टिंग के लोगों को खूब एंटरटेन किया है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

इसी बीच रविवार को नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक बीटीएस वीडियो शेयर की है, जिसमें अभिनेता, अभिनेत्री और फिल्म निर्माता टीम के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर फिल्म के महत्वपूर्ण सीन्स को फिल्माते दिख रहे हैं और क्रू मेंबर्स के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर नेटफ्लिक्स ने लिखा, पर्दे पर पूरी आशिकी, पर्दे के पीछे (बिहाइंड द सीन्स) पूरी मस्ती। मुन और मानवी की अविश्वसनीय प्रेम कहानी देखें, चंडीगड करे आशिकी में।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

गंभीर मुद्दे पर बात करती है फिल्म

आपको बता दें कि आष्युमान खुराना की फिल्म चंडीगढ करे आशिकी को 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में अभिनेता एक जिम और फिटनेस ट्रेनर और क्रॉस-फंक्शनल एथलीट की भूमिका निभा रहे हैं। जिसका सपना कैंपेनशिप जीतनी है, लेकिन अचानक उनकी जिंदगी में वाणी कपूर के आ जाने से काफी उतार-चढ़ाव आ जाते हैं। तो वहीं अभिनेत्री वाणी कपूर योग ट्रेनर का किरदार प्ले किया है।

आयुष्मान खुराना का वर्कफ्रंट

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'डॉक्टर जी' में नजर आने वाले हैं, जिसमें आयुष्मान खुराना स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में अभिनेता आयुष्मान खुराना पहली बार डॉक्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं।

फिल्म में आयुष्मान डॉक्टर उदय के किरदार में नजर आने वाले हैं। तो वहीं रकुल उनकी सीनियर का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म में आयुष्मान और रकुल प्रीत सिंह के अलावा अभिनेत्री शेफाली शाह भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 17 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा अभिनेता अनुभव सिन्हा की फिल्म अनेक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आयुष्मान जोशुआ का अहम किरदार निभा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी