उर्फी जावेद का बयान, 'आर्यन खान ने किसी का नुकसान नहीं किया, नेता और धार्मिक गुरु दुष्कर्म करते हैं फिर भी लोग उन्हें पूजते हैं...'

बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में नाम आने के बाद से जेल में बंद हैं। बीते दिनों आर्यन के साथ इस केस में उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 10:18 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 10:18 AM (IST)
उर्फी जावेद का बयान, 'आर्यन खान ने किसी का नुकसान नहीं किया, नेता और धार्मिक गुरु दुष्कर्म करते हैं फिर भी लोग उन्हें पूजते हैं...'
टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद और आर्यन खान, तस्वीर: urf7i/ANI

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में नाम आने के बाद से जेल में बंद हैं। बीते दिनों आर्यन के साथ इस केस में उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। ड्रग्स केस में आर्यन खान के नाम आने के बाद से फिल्मी और टीवी सितारे लगाता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब आर्यन खान पर उर्फी जावेद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उर्फी जावेद छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी बोल्ड तस्वीरों को वजह से अक्सर चर्चा में बनी रही हैं। बीते दिनों उर्फी जावेद को रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में भी देखा गया था। हाल ही में वह मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान उर्फी जावेद ने आर्यन खान के ड्रग्स केस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही कहा कि ड्रग्स केस के अलावा लोग दुष्कर्म और हत्या के मामले में इतना आक्रोश नहीं दिखाते हैं।

अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार उर्फी जावेद ने आर्यन खान के ड्रग्स केस पर बात करते हुए कहा, 'उन्हें (आर्यन खान) शायद इस सदमे से बाहर आने में बहुत समय लगेगा। अदालत के फैसले से पहले ही लोग उसे सिर्फ इसलिए कोसने लगे हैं क्योंकि वह शाह रुख खान के बेटे हैं। हम दुष्कर्म और हत्याओं के लिए ऐसा आक्रोश क्यों नहीं दिखाते हैं। हमें अदालत के फैसले से पहले ही अभिनेताओं को शर्मसार करने की जल्दी रहती हैं। जब दुष्कर्म केस के आरोपी को शर्मसार करने की बात आती है तो हम इतनी जल्दी क्यों नहीं करते हैं?'

उर्फी जावेद ने आगे कहा, 'कई राज नेता, धार्मिक गुरु हैं जो दुष्कर्म के आरोपों का सामना कर रहे हैं। फिर भी लोग उन्हें पूजते हैं। और फिर यह बेचारा बच्चा है जिसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन सार्वजनिक रूप से उसे इतना नुकसान पहुंचाया जा रहा है।' इसके अलावा उर्फी जावेद और भी ढेर सारी बातें की हैं। उर्फी जावेद अक्सर अपने बोल्ड लुक और ड्रेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।

वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई सारी बोल्ड तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उर्फी का जलवा देख फैंस के होश उड़ गए। तस्वीरों उर्फी जावेद ने डेनिम जींस के साथ ऊन की बनीं हुई ब्लू कलर की ब्रालेट पहनी है। वहीं इसके साथ ही उन्होंने अपने माथे पर मैचिंग मांगटीका लगाया हुआ था। तस्वीरों में उनका पोज देने का अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा था। वहीं उर्फी की तस्वीरों में फैंस को उनके हाथ पर चोट के निशान नजर आए। इसे देखने के बाद फैंस ने काफी चिंता जाहिर की। 

chat bot
आपका साथी