Arjun Kapoor का यह लुक देख इंप्रेस हुईं बहन Janhvi Kapoor, भाई के लिए बोली यह बात...

अर्जुन इन दिनों अपनी फ़िल्मों के अलावा मलायका अरोरा के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी ख़बरों में रहते हैं। हालांकि मलायका ने अभी तक अपनी राय नही ज़ाहिर की है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 08:50 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jul 2019 02:03 PM (IST)
Arjun Kapoor का यह लुक देख इंप्रेस हुईं बहन Janhvi Kapoor, भाई के लिए बोली यह बात...
Arjun Kapoor का यह लुक देख इंप्रेस हुईं बहन Janhvi Kapoor, भाई के लिए बोली यह बात...

नई दिल्ली, जेएनएन। Arjun Kapoor turns 80 in Photo Janhvi Kapoor reacts OMG: बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ पर इन दिनों बूढ़ा होने का ख़ुमार छाया हुआ है। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के बाद अब अर्जुन कपूर ने अपने बुढ़ापे का लुक सोशल मीडया में शेयर किया है और यक़ीन मानिए, बालों में सफ़ेदी के साथ अर्जुन इतने डैशिंग लग रहे हैं कि देखने वाले भी उन्हें काम्पलीमेंट दे रहे हैं। अर्जुन कपूर की बहन जाह्नवी कपूर ने भाई के इस लुक पर हैरानी जताई है।

इस तस्वीर में अर्जुन गठीले बुजुर्ग की तरह दिख रहे हैं। चेहरे पर झुर्रियों के रूप में उम्र के निशान मौजूद हैं, मगर रौनक कायम है। बालों ने साथ नहीं छोड़ा है और खिचड़ी वाल अलग ही छटा बिखेर रहे हैं। अर्जुन के इस लुक को देखकर हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी की याद आ सकती है। इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने लिखा है- Old age hit me like. 

 

View this post on Instagram

Old age hit me like .. 👀

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Jul 16, 2019 at 3:52am PDT

अर्जुन का यह लुक सोशल मीडिया में भी हिट हो गया है। उनके इस फोटो पर तमाम सेलेब्रिटीज़ ने हैरानी जताई है। अर्जुन के लुक पर फिदा स्टेप सिस्टर जाह्नवी कपूर ने लिखा है- OMG। अर्जुन की पहली को-एक्टर परिणीति चोपड़ा को लगता है कि वो बुढ़ापे में बेटर दिख रहे हैं। दिया मिर्ज़ा भी अर्जुन के इस लुक को देखकर निशब्द हो गयीं और लिखा- ओह माई गॉड। हुमा कुरैशी और संजय कपूर ने भी अर्जुन कपूर के लुक को पूरे नंबर दिये हैं।

अर्जुन इन दिनों अपनी फ़िल्मों के अलावा मलायका अरोरा के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी ख़बरों में रहते हैं। हालांकि मलायका ने अभी तक अपनी राय नही ज़ाहिर की है। अर्जुन इन दिनों पानीपत की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वो ऐतिहासिक किरदार निभाएंगे। इस फ़िल्म को आशुतोष गोवारिकर निर्देशित कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी