अर्जुन कपूर दुबई पहुंचे, पिता के साथ निभाएंगे पूरी जिम्मेदारी

बोनी को इस समय अपने परिवार के सदस्यों की बेहद जरूरत है। बोनी के भाई संजय कपूर भी उनके साथ वहां मौजूद हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Tue, 27 Feb 2018 01:53 PM (IST) Updated:Tue, 27 Feb 2018 01:53 PM (IST)
अर्जुन कपूर दुबई पहुंचे, पिता के साथ निभाएंगे पूरी जिम्मेदारी
अर्जुन कपूर दुबई पहुंचे, पिता के साथ निभाएंगे पूरी जिम्मेदारी

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अब तक भारत नहीं पहुंच पाया है क्योंकि अब भी दुबई कानूनी प्रक्रिया को पूरा होने में वक्त लग रहा है। फोरेंसिक रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने की वजह से नहीं, बल्कि बाथटब में डूबने से हुई है।

ऐसे में फिलहाल इस संबंध में नयी जानकारी कपूर परिवार के मौजूदा प्रवक्ता यशराज फिल्म्स ने दी है। बताया गया है कि बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर मंगलवार की सुबह भारत से दुबई रवाना हुए और अब वह दुबई पहुंच चुके हैं। अर्जुन दुबई इसलिए गए हैं ताकि वह अपने पिता के साथ पूरी कार्यवाही में उनके सपोर्ट के रूप में खड़े रह सकें। अर्जुन अपने पिता संग सारी औपचारिकतायें पूरी कराने में सहयोग करेंगे। साथ ही वह यह भी सुनिश्चित करेंगे कि किस तरह श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत के लिए जल्द से जल्द रवाना किया जाए। बता दें कि लगातार श्रीदेवी के निधन को लेकर लगातार कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। अर्जुन कपूर फिलहाल कपूर परिवार के एक अहम् और जिम्मेदार सदस्य की तरह अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्हें जब निधन की जानकारी मिली वह फ़ौरन मुंबई लौटे और वह दो दिनों से ख़ुशी और जाह्नवी के साथ ही अनिल कपूर के घर पर मौजूद थे। फिलहाल उन्होंने पिता के साथ रहने के फैसला लिया है। चूंकि बोनी को इस समय अपने परिवार के सदस्यों की बेहद जरूरत है। बोनी के भाई संजय कपूर भी उनके साथ वहां मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: बाथटब ख़ुलासे के बाद दुबई में जांच प्रक्रिया तेज़, श्रीदेवी की बॉडी अब मंगलवार को आयेगी

chat bot
आपका साथी