तस्वीरें: अर्जुन संग परिणीति का करार, इसलिए संदीप और पिंकी फ़रार

अर्जुन और परिणीति सिर्फ इसी फिल्म में नहीं बल्कि विपुल शाह की नमस्ते इंग्लैड में भी नजर आएंगे।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Wed, 28 Mar 2018 12:13 PM (IST) Updated:Wed, 28 Mar 2018 12:13 PM (IST)
तस्वीरें: अर्जुन संग परिणीति का करार, इसलिए संदीप और पिंकी फ़रार
तस्वीरें: अर्जुन संग परिणीति का करार, इसलिए संदीप और पिंकी फ़रार

मुंबई। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने फिल्म इश्क़ज़ादे के जरिये बड़े परदे पर प्यार का एक अलग रंग दिखाया था। दोनों फिर बड़े परदे पर आ रहे हैं। इस बार नफ़रत करेंगे लेकिन लेकिन भागते भागते प्यार भी हो जाएगा।

दरअसल हम बात कर रहे हैं यशराज की फिल्म ' संदीप और पिंकी फरार' की जिसकी शूटिंग तेज़ी से चल रही है। फिल्म की कुछ ताज़ा तस्वीरें जारी की गई हैं जिसमें पुलिसवाला बने संदीप यानि अर्जुन कपूर किसी से उलझ रहे हैं तो पिंकी कुछ खोई खोई सी हैं। साल 2012 में इश्क़ज़ादे से डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर और यशराज की ही फिल्म लेडीज़ वर्सेज़ रिक्की बहल से बड़े परदे आने वाली परिणीति की इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी कर रहे हैं । इससे पहले दिबाकर ने यशराज के लिए तितली और ब्योमकेश बक्शी जैसी फिल्में बनाई हैं।

' संदीप और पिंकी फरार' दो अलग अलग शहरों में रहने वाले लड़के और लड़की की थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी ख़ासियत ये है कि दोनों किरदार एक दूसरे से नफ़रत करते हैं। अभी कुछ समय पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में अर्जुन कपूर ने बताया था कि यह बहुत ही अद्भुत और विचित्र कहानी है । इस समय भारत और इंडिया की बात की जाती है। यह फिल्म भी उसी के बारे में है कि कैसे भारत और इंडिया के बीच में विरोधाभास है। पहले के भारत ने आज के इंडिया और उसके समाज पर क्या असर डाला है ये उसी से जुड़ी कहानी है।

अर्जुन और परिणीति सिर्फ इसी फिल्म में नहीं बल्कि विपुल शाह की नमस्ते इंग्लैड में भी नजर आएंगे। संदीप और पिंकी फ़रार तीन अगस्त को रिलीज़ हो रही है। पिता बोनी कपूर की पत्नी श्रीदेवी के निधन के चलते कुछ समय तक अर्जुन शूटिग से दूर हो गए थे।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 होगी इतनी भव्य, खर्चे की तो पूछिये ही मत

chat bot
आपका साथी