अरबाज खान का नया चैट शो पिंच सोशल मीडिया के ऐसे राज़ खोलेगा

अरबाज़ खान को ऐसी ट्रोलिंग से कई बार दो-चार होना पड़ता है। आजकल वो उनकी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के नए रिश्तों को लेकर भी कई बार ट्रोलिंग का शिकार होते हैं

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Tue, 05 Mar 2019 11:27 PM (IST) Updated:Tue, 05 Mar 2019 11:27 PM (IST)
अरबाज खान का नया चैट शो पिंच सोशल मीडिया के ऐसे राज़ खोलेगा
अरबाज खान का नया चैट शो पिंच सोशल मीडिया के ऐसे राज़ खोलेगा

मुंबई। फिल्म अभिनेता और सलमान खान के भाई अरबाज खान जल्द अपना एक चैट शो लेकर आ रहे हैं। चैट शो का नाम पिंच होगा, जिसमें कलाकारों से सोशल मीडिया पर आए कमेंट पर उनकी राय जानी जानी जाएगी।

इस बारे में मुंबई में पत्रकारों से हुई विशेष बातचीत में अरबाज खान ने कहा कि फिल्म कलाकारों को सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल किया जाता है और यह जो सोशल मीडिया नाम का एक नया जानवर बाहर आया है। इस पर कोई कुछ भी कहता है। किसी भी प्रकार की टिप्पणी की कोई भी सीमा नहीं है। जिसके चलते कोई किसी को कुछ भी कहता है। ऐसे में इस बात की समझ नहीं होती कि लोग किसी भी बात पर क्या प्रतिक्रिया देंगे। कई बार ऐसे कमेंट भी आते हैं, जिससे दिल टूटता है या मन दुखी होता है लेकिन आप कुछ नहीं कर सकते। साथ ही कई बार ऐसी ऐसी धमकी भी दी जाती है जो कि अगर कोई व्यक्तिगत तौर पर करें तो उस पर पुलिस में कंप्लेंट हो सकती है लेकिन सोशल मीडिया पर कोई रोक-टोक ही नहीं है। ऐसे में इन पर कलाकारों की क्या प्रतिक्रिया होती है। यही शो के माध्यम से जानने का प्रयास किया जाएगा। इस शो के 10 एपिसोड होंगे और यह जल्द स्ट्रीमिंग होगा।

अरबाज़ खान को ऐसी ट्रोलिंग से कई बार दो-चार होना पड़ता है। आजकल वो उनकी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के नए रिश्तों को लेकर भी कई बार ट्रोलिंग का शिकार होते हैं और लोग उनके बारे में कई तरह के गलत कमेंट्स देते हैं।

यह भी पढ़ें: करण जौहर चलाएंगे 3 बार ब्रह्मास्त्र, पहली बार शिवा और ईशा का प्यार

chat bot
आपका साथी