फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह अभिनय के साथ करेंगे यह अनोखा काम

फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी जिसमें आलिया भट्ट की अहम भूमिका है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 05:02 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 09:48 AM (IST)
फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह अभिनय के साथ करेंगे यह अनोखा काम
फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह अभिनय के साथ करेंगे यह अनोखा काम

मुंबई। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गली बॉय को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वे एक रैपर के भूमिका निभाने जा रहे हैं। खास बात यह है कि, इस फिल्म में रणवीर सिंह अभिनय करने के साथ-साथ चार गीतों को आवाज भी दी है।

जी हां, रणवीर सिंह के फैंस के लिए यह अच्छी खबर है। पहली बात तो यह कि पिछले साल अंत में आई फिल्म सिंबा से रणवीर ने अपने फैंस को खुश किया है और यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अब वे अपनी अगली फिल्म के जरिए बतौर रैपर चार गीतों को आवाज भी दे रही हैं। गली बॉय फिल्म में वे गली बॉय एलबम में रणवीर सिंह की आवाज सुनी जा सकेगी। मतलब अब यह बेहतरीन अभिनता अभिनय के साथ-साथ अपनी रैपिंग स्किल भी लोगों को सामने पेश करेगा। यह पहली बार होने जा रहा है जब रणवीर सिंह रैपिंक स्क्लि दिखाएंगे। 

आपको बता दें कि, इन गीतों को आवाज देने से पहले रणवीर सिंह ने स्ट्रीट रैपर से कई महीनों तक ट्रेनिंग ली है।फिल्म में असली हिप हॉप और अपना टाइम आएगा गीतों ने पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब और दो गीत रिलीज होने वाले हैं।  

रणवीर और आलिया की जोड़ी पहली बार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है। रणवीर सिंह फिल्म में गली के रैपर की भूमिका में नज़र आयेंगे। यह पहली बार होगा जब रणवीर किसी म्यूजिकल बॉय के किरदार में होंगे। किरदार की बात करें तो यह भी बिल्कुल अलग है जो अभी तक रणवीर सिंह ने नहीं निभाया है। 

रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के बाद रणवीर सिंह की सिंबा आई और अब गली बॉय को लेकर वे तैयार हैं जो कि इस साल वेलेंटाइंस डे के मौके पर 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। बता दें कि, पिछले साल 2018 की शुरुआत में रणवीर सिंह की पहली फिल्म पद्मावत रिलीज हुई थी जिसे बड़ी सफलता हासिल हुई थी।

यह भी पढ़ें: Box Office पर रणवीर ने दी बीवी दीपिका को मात, टूटा शाहरुख़ खान का रिकॉर्ड, इतनी कमाई

यह भी पढ़ें: Box Office: ‘उरी’ की बंपर कमाई जारी, बनेगी साल की पहली 100 करोड़ी फिल्म

chat bot
आपका साथी