जब अपने प्यारे पापा कर्नल अजय कुमार शर्मा के साथ दिखीं अनुष्का शर्मा, देखें तस्वीरें

अनुष्का ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो एक एक्ट्रेस होने से ज्यादा एक आर्मी ऑफिसर की बेटी कहलाने में ज्यादा गर्व महसूस करती हैं।

By Hirendra JEdited By: Publish:Thu, 27 Apr 2017 08:54 AM (IST) Updated:Thu, 27 Apr 2017 10:40 AM (IST)
जब अपने प्यारे पापा कर्नल अजय कुमार शर्मा के साथ दिखीं अनुष्का शर्मा, देखें तस्वीरें
जब अपने प्यारे पापा कर्नल अजय कुमार शर्मा के साथ दिखीं अनुष्का शर्मा, देखें तस्वीरें

मुंबई। पिछले महीने अनुष्का शर्मा की होम प्रोडक्शन फ़िल्म 'फिल्लौरी' बॉक्स ऑफिस पर भले ही धमाल न मचा सकी हो, लेकिन अनुष्का शर्मा का जलवा कायम है। हाल ही में वो विराट कोहली और आईपीएल को लेकर ख़बरों में थीं। इस बीच बुधवार शाम अनुष्का जब अपने पापा कर्नल अजय कुमार शर्मा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं तो फोटोग्राफर्स के लिए पिता-पुत्री को कैमरे में क़ैद करने का अच्छा मौका मिल गया।

बता दें कि, अनुष्का के पिता एक आर्मी ऑफिसर हैं। अनुष्का शर्मा के पिता आर्मी में कर्नल और मां आशिमा शर्मा हाउस वाइफ हैं, जबकि बड़े भाई कर्नेश शर्मा मर्चेंट नेवी में हैं। इस तस्वीर में आप अनुष्का को उनके पापा के साथ देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: हॉलीवुड ट्रेंड की कॉपी करने पर बोलीं प्रियंका, क्यों हम यहां गाउन नहीं पहनते क्या

अनुष्का ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो एक एक्ट्रेस होने से ज्यादा एक आर्मी ऑफिसर की बेटी कहलाने में ज्यादा गर्व महसूस करती हैं। अनुष्का कह चुकी हैं कि आर्मी परिवार से होने के कारण उनकी स्कूलिंग अच्छी हुई है। अनुष्का शर्मा बंगलूरू के आर्मी स्कूल से पढ़ी हैं और उन्होंने माउंट कारमेल कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।

ये भी पढ़ें: करण जौहर के दफ्तर पहुंचे सलमान ख़ान के बहनोई आयुष शर्मा, क्या करण करेंगे उन्हें लांच

वैसे बता दें कि अनुष्का शर्मा और उनके पिता अजय शर्मा उदयपुर से लौट रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अनुष्का बुधवार को ही उदयपुर एक एनिमल एड सोसायटी में गई थीं। जहां उन्होंने गौशाला में चार घंटे बिताए और शाम की फ्लाइट से वे वापस मुंबई लौट आयीं।

ये भी पढ़ें: प्रियंका की ज़िंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प राज़, जानिये इंडिया उनके लिए आखिर क्यों है खास

ख़बरों के मुताबिक गौशाला पहुंची अनुष्का ने लावारिस घायल बछड़ों, गायों की स्थिति देख उनकी मदद की। उन्होंने बछड़ों को अपने हाथ से दूध पिलाया। साथ ही गाय और बछड़ों को अपने हाथ से गुड़ और हरा चारा भी खिलाया। यहां अनुष्का पीड़ित पशुओं को देखकर भावुक भी हो गई। चलते-चलते यह भी बता दें कि 4 दिनों के बाद यानी 1 मई को अनुष्का शर्मा का बर्थडे भी है। 

chat bot
आपका साथी