Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा की ज़िंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प राज़, जानिये इंडिया उनके लिए आखिर क्यों है खास

प्रियंका ने यह भी बताया कि उनकी मम्मी उनके होम प्रोडक्शन के काम के बहाने से प्रियंका से मिलने अमेरिका तक चली जाती हैं।

By Hirendra JEdited By: Published: Thu, 27 Apr 2017 09:28 AM (IST)Updated: Thu, 27 Apr 2017 11:56 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा की ज़िंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प राज़, जानिये इंडिया उनके लिए आखिर क्यों है खास
प्रियंका चोपड़ा की ज़िंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प राज़, जानिये इंडिया उनके लिए आखिर क्यों है खास

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अरसे बाद प्रियंका चोपड़ा भारत में हैं। इस वक्त वह अपनी फ़िल्म वेंटिलेटर के नेशनल अवार्ड मिलने का जश्न भी मना रही हैं और साथ ही वह अपनी हॉलीवुड की पहली फ़िल्म बेवॉच का प्रोमोशन भी कर रही हैं। इसी दौरान एक बातचीत में प्रियंका ने कई दिलचस्प बातें जागरण डॉट कॉम से शेयर कीं।

loksabha election banner

प्रियंका के मुताबिक उन्होंने भी ठीक वैसे ही अपने घर को मिस किया, जैसा हम सब करते हैं। ऐसा नहीं है कि प्रियंका विलायत से लौटी हैं तो वह बदल गयी हैं। प्रियंका ने स्वीकारा है कि उन्हें अब भी अपने घर की साफ-सफाई खुद करने में मजा आता है। गौरतलब है कि मुंबई से जाने से पहले उन्होंने नया घर खरीदा था। लेकिन, वो नये घर का सुख नहीं ले पायीं थीं। इसलिए प्रियंका ने बताया कि मुंबई लौटने के साथ सबसे पहले वह अपने जूहू वाले नये घर में गयीं, जिसे खरीदने के बाद उन्हें वहां रहने का मौका ही नहीं मिला था। प्रियंका ने बताया कि वह बालकनी में गयीं और सबसे पहले खुली हवा में सांस ली। इसके बाद अपने घर की साफ-सफाई की। खासतौर से सोफों की और किताबों की अलमारी को ठीक किया।

ये भी पढ़ें: जब अपने प्यारे पापा कर्नल अजय कुमार शर्मा के साथ दिखीं अनुष्का शर्मा, देखें तस्वीरें

प्रियंका ने यह भी बताया कि वह अभी जश्न के मूड में इसलिए भी हैं, क्योंकि उन्होंने काफी वक्त से पार्टी नहीं की है। इसलिए मुंबई लौट कर वह फैन्स, फैमिली और फ्रेंड्स के लिए भी पूरा वक्त निकाल रही हैं। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने इंडियन फूड को बिल्कुल मिस नहीं किया। इसकी वजह यह है कि प्रियंका जहां भी जाती हैं, उनके साथ हमेशा उनकी इंडियन कूक साथ रहती हैं। चूंकि वह अमेरिकन या किसी भी अन्य देश का खाना खा ही नहीं सकती हैं। खासतौर से फुलके खाना उन्हें बहुत पसंद हैं। वह डायट तो फॉलो करती नहीं। चूंकि वह मानती हैं कि उनके जीन्स काफी अच्छे हैं। इसलिए उन्हें कोई डायट फॉलो नहीं करनी पड़ती है। इसलिए वह इंडियन फूड काफी एंजॉय करती हैं।

ये भी पढ़ें: बेवॉच का किरदार हॉलीवुड के सुपरस्टार के लिए लिखा गया था - प्रियंका

प्रियंका ने एक दिलचस्प जानकारी यह भी दी है कि वह खाना खूब एंजॉय करती हैं और खासतौर से नवंबर से जनवरी का महीना उनके लिए फेस्टिव मूड वाला वक्त होता है। जब वह खूब खाती हैं। नया खाना एक्सप्लोर करती हैं। उस वक्त अगर उनके तीन से चार किलो वजन बढ़ भी जाते हैं तो वह इस बात की चिंता नहीं करती हैं।

ये भी पढ़ें: सिक्किम फिल्म इंडस्ट्री लॉन्च करेंगी प्रियंका चोपड़ा

अपनी मां मधु चोपड़ा के बारे में प्रियंका यह राज खोलती हैं कि मम्मी हमेशा दो हफ्तों पर अमेरिका विजिट कर ही आती थीं और उनकी मां को उनके बगैर मन ही नहीं लगता। प्रियंका के मुताबिक- "मुझे छींक भी आ जाये, तो मां को बहाना मिल जाता और वह अमेरिका आ जातीं।" प्रियंका ने यह भी बताया कि उनकी मम्मी उनके होम प्रोडक्शन के काम के बहाने से प्रियंका से मिलने अमेरिका तक चली जाती हैं। प्रियंका की फ़िल्म बेवॉच 9 जून को रिलीज होने वाली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.