Exclusive: हॉलीवुड ट्रेंड की कॉपी करने पर बोलीं प्रियंका, क्यों हम यहां गाउन नहीं पहनते क्या
काम के बारे में प्रियंका ने बताया कि उनके पास अब भी कई स्क्रिप्ट्स आ रहे हैं और वह लगातार स्क्रिप्ट पढ़ भी रही हैं...
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अमूमन जब भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हॉलीवुड की फ़िल्में या किसी प्रोजेक्ट के बाद वापस अपने देश लौटती हैं तो उस वक्त उनके फैशन ट्रेंड पर फैशन विशेषज्ञों की निगाहें और टिक जाती हैं और वह बार-बार एक्ट्रेसेज के बारे में आलोचना करने लगते हैं कि हॉलीवुड जाकर उन पर वहां का खुमार चढ़ जाता है और फिर उनमें कमियां निकाली जाने लगती हैं।
हाल ही में ऐसा दीपिका पादुकोण के साथ हुआ, जब वह अपनी फ़िल्म ट्रिपल एक्स के प्रमोशन के दौरान गोल्डन रंग की रिविलिंग गाउन पहन कर मीडिया के सामने आयीं तो वह काफी सुर्खियों में रही थीं। इसी बारे में जब जागरण डॉट कॉम ने प्रियंका की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की कि वह इस आलोचना और तुलना के बारे में क्या कहेंगी? इस पर प्रियंका ने कड़े शब्दों में इस बात की निंदा की। उन्होंने कहा कि मीडिया को ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: प्रियंका की ज़िंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प राज़, जानिये इंडिया उनके लिए आखिर क्यों है खास
प्रियंका ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोग ऐसी बातें कैसे कह सकते हैं। मीडिया को इस तरह की बातें नहीं लिखनी चाहिए। क्यों यहां बॉलीवुड के फैशन में गाउन नहीं पहनते क्या? क्या यहां हम सेक्सी अंदाज वाले ट्रेंड फॉलो नहीं करते हैं? प्रियंका ने तो यहां तक कहा कि हम बॉलीवुड की एक्ट्रेस तो फॉरच्यूनेट हैं कि हमें वे सारे इंटरनेशनल ब्रांड पहनने का भी मौका मिलता है, जो उन्हें मिलते हैं। सोनम से लेकर दीपिका, अनुष्का सभी फैशनेबल हैं। उतने ही अपडेटेड हैं। जितने वहां की एक्ट्रेसेज हैं। हमें किसी को फॉलो करने की जरूरत ही नहीं है। हमारे पास अपना अच्छा फैशन सेंस है। यह तुलना तो होनी ही नहीं चाहिए। हम बॉलीवुड के लोग खुद बहुत ट्रेंडी हैं। अपडेटेड हैं। किसी को खुद में शामिल करने की हमें जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें: जब अपने प्यारे पापा कर्नल अजय कुमार शर्मा के साथ दिखीं अनुष्का शर्मा, देखें तस्वीरें
प्रियंका ने यह भी कहा कि वह वही पहनना पसंद करती हैं जिसमें उन्हें कांफिडेंस आये और उनके लिए फैशन का मतलब यही है। काम के बारे में प्रियंका ने बताया कि उनके पास अब भी कई स्क्रिप्ट्स आ रहे हैं और वह लगातार स्क्रिप्ट पढ़ भी रही हैं।