अनुष्का ने फैंस से कहा, इस दिवाली न पहुंचाएं जानवरों को नुकसान

दीपावली आने में थोड़ा वक्त बाकी है, लेकिन बाजार और माहौल में इसकी रौनक देखने को मिल रही है। आमजन से लेकर सितारों तक में इस बात को लेकर उत्सुकता है। सितारे त्योहार को लेकर अपने फैंस से मुखातिब भी हो रहे हैं। इस फेहरिस्त में पहला नाम सामने आया

By Tilak RajEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2015 07:57 AM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2015 08:45 AM (IST)
अनुष्का ने फैंस से कहा, इस दिवाली न पहुंचाएं जानवरों को नुकसान

मुंबई। दीपावली आने में थोड़ा वक्त बाकी है, लेकिन बाजार और माहौल में इसकी रौनक देखने को मिल रही है। आमजन से लेकर सितारों तक में इस बात को लेकर उत्सुकता है। सितारे त्योहार को लेकर अपने फैंस से मुखातिब भी हो रहे हैं।

रितिक रोशन ने ट्वीट कर कहा, कृपया मेरा पीछा न करें...

इस फेहरिस्त में पहला नाम सामने आया है बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का। उन्होंने टि्वटर पर अपने फैंस से कहा है कि इस दीवाली वो पटाखों के बिना बनाए। ये हमें नुकसान पहुंचाते हैं। जानवरों को नुकसान पहुंचाते हैं।

अनुष्का ने ट्वीट किया, 'जानवरों को पटाखों से बचाएं। पटाखे हम सभी के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। इस दीवाली ये सकारात्मक बदलाव लाएं।'

Stray animals eat toxic waste of firecrackers which dangerously affects their health. #PAWsitive change this Diwali! pic.twitter.com/8eY50wMRdu

— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) November 2, 2015

अनुष्का ने अपनी बात कहने के लिए टि्वटर पर बिल्लियों की एक क्यूट-सा फोटो भी पोस्ट की।

Video: किंग खान से कुछ इस अंदाज में मिले कॉन्टेस्ट के विजेता

chat bot
आपका साथी