Sushant Singh Rajput को एक बार फिर याद किया अंकिता लोखंड़े ने, कहा- अब भी खड़े हो जाते हैं रोंगटे, वीडियो वायरल

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने एक फेमस टीवी शो पवित्र रिश्ता में काम किया था। शो में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसी शो के दौरान दोनों एक दूसरे के​ करीब आए थे। इसके बाद लंबे समय तक अंकिता और सुशांत रिलेशन में थे।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 02:21 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 02:21 PM (IST)
Sushant Singh Rajput को एक बार फिर याद किया अंकिता लोखंड़े ने, कहा- अब भी खड़े हो जाते हैं रोंगटे, वीडियो वायरल
Ankita Lokhande Reminisces Late Actor Sushant Singh Rajput And Share A Video On Makar Sankranti Post Goes Viral

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जैसे राइजिंग स्टार का निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका रहा है। उनके निधन के बाद से ही लगातार उनकी फैमिली, फैंस और दोस्त उन्हें याद कर उनकी तस्वीरें, वीडियो और पोस्ट शेयर करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक्टर के निधन के बाद से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी काफी सुर्खियों में बनीं हुईं हैं। अंकिता, सुशांत के निधन के बाद से उन्हों याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रही हैं। इसी बीच एक बार फिर अंकिता ने सुशांत को मकर संक्रांति के मौके पर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

'पवित्र रिश्ता' फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने मकर संक्रांति का त्योहार अपनी फैमिली के साथ मनाया। लेकिन इस दौरान वह सुशांत सिंह राजपूत को याद करना नहीं भूली। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकिता मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाते नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में सुशांत सिंह राजपूत के डेब्यू फिल्म 'काइ पो चे' का गाना 'रूठे खाबों को मना लेंगे कटी पतंगों को थामेंगे...' बज रहा है। वहीं वीडियो में अंकिता के कई अलग अलग एक्सप्रेशन देखे जा सकते हैं। इस वीडियो में उनकी मां को भी देखा जा सकता है। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने कैप्शन में लिखा,  'अब भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं, जब मैं इस गाने को सुनती हूं। क्या शानदार फिल्म थी और सुनहरी यादों के साथ का वह क्या सफर था। सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।' अंकिता के इस वीडियो को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देकर रहे हैं।  

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने एक फेमस टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में काम किया था। शो में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। वहीं इसी शो के दौरान दोनों एक दूसरे के​ करीब आए थे। इसके बाद लंबे समय तक अंकिता और सुशांत  रिलेशन में थे। वहीं साल 2011 में सुशांत सिंह राजपूत ने डांस रियल्टी शो 'झलक दिखला जा' के सेट पर अंकिता लोखंडे को प्रपोज किया था।

chat bot
आपका साथी