अनिल ने कहा, सोनम की सेहत में हो रहा है सुधार

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनम कपूर की सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन कुछ दिनों के लिए उन्‍हें ऑब्‍जर्वेशन में रखा जाएगा। उनके पिता अनिल कपूर ने इसकी जानकारी दी है। सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू होने के बाद रविवार सुबह इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में शिफ्ट किया

By Jagran News NetworkEdited By: Publish:Tue, 03 Mar 2015 01:53 PM (IST) Updated:Tue, 03 Mar 2015 04:22 PM (IST)
अनिल ने कहा, सोनम की सेहत में हो रहा है सुधार

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन कुछ दिनों के लिए उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। उनके पिता अनिल कपूर ने इसकी जानकारी दी है। सोनम कपूर को स्वाइन फ्लू होने के बाद रविवार सुबह इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां अब भी उनका इलाज जारी है।

सोनम कपूर की हालत स्थिर, 5 दिन अस्पताल में रहेंगी

एक इवेंट के दौरान अनिल से जब उनकी बेटी की सेहत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'रविवार रात सोनम की तबीयत बहुत खराब थी, लेकिन जब मैं सोमवार सुबह मिला तो उसकी सेहत में काफी सुधार देखने को मिला।'


'डर्टी पॉलिटिक्स' की रिलीज पर हाईकोर्ट की रोक

अनिल ने कहा, 'फिलहाल कुछ दिनों के लिए सोनम को ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। मेरे ख्याल से एक हफ्ते या 10 दिन के भीतर वह घर वापस आ जाएगी।' गुजरात में अपनी अगली फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग के दौरान स्वाइन फ्लू होने के चलते सोनम को पहले वहां के स्टर्लिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

'गो गोवा गोन' होगी जापान में रिलीज

chat bot
आपका साथी