अब झकास अनिल कपूर को हुई ऐसी बीमारी, कमबख्त फिल्मी स्टंट बनी वजह

अनिल कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा 1 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव, जूही चावला और सोनम कपूर की भी अहम भूमिका है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 29 Jan 2019 09:19 AM (IST) Updated:Sun, 03 Feb 2019 08:37 AM (IST)
अब झकास अनिल कपूर को हुई ऐसी बीमारी, कमबख्त फिल्मी स्टंट बनी वजह
अब झकास अनिल कपूर को हुई ऐसी बीमारी, कमबख्त फिल्मी स्टंट बनी वजह

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे झकास कपूर, यानि सबसे फिट कलाकारों में से एक माने जाते हैं। उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक होती है, जब उनकी फिटनेस की कोई तारीफ कर दे। खुद सोनम ने यह बात स्वीकारी है कि पापा अपनी फिटनेस को लेकर ऑब्सेस्ड हैं। 

ऐसे में उनकी सेहत से जुड़ी एक बुरी खबर का खुलासा खुद अनिल ने किया है। अनिल खुद खुलासा किया है कि ऐसी बीमारी हो गई है जिसकी वजह से उनका कंधापत्थर जैसा होता जा रहा है। इस बीमारी के इलाज के लिए अप्रैल में जर्मनी जाने वाले हैं। इस बीमारी को कैलशिफिकेशन ऑफ शोल्डर कहते हैं। अनिल कपूर ने बताया कि पिछले 2 साल से उनके दाहिने कंधे में कैल्शियम जमा हो रहा है और जिसकी वजह से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। यही वजह है क्या बीमारी और ना बढ़े, इसलिए अनिल कपूर जल्द से जल्द अपना इलाज कराना चाहते हैं।

अनिल ने बताया कि लगातार फिल्मों में स्टंट करने के कारण उनका कंधा खराब हुआ है, लेकिन वह कहते हैं कि आगे बढ़ते रहने के लिए खुद से स्टंट करने की जरूरत पड़ती ही है। बता दें कि अनिल कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा 1 फरवरी को रिलीज होने जा रही है जिसमें वह पहली बार अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ नजर आएंगे। अनिल इस बात से बेहद खुश हैं उनका कहना है कि सोनम कपूर के साथ और लंबे समय से काम करना चाहते थे, लेकिन उन्हें कोई स्क्रिप्ट नहीं मिल रही थी। अब जबकि स्क्रिप्ट मिली है तो सबसे खुशी की बात यह है कि जो फिल्म का शीर्षक है , उसका कनेक्शन उनकी फिल्म 1942 लव स्टोरी से जुड़ा हुआ है। इसकी वजह से उनका कहना है कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब रहेगी। 

यह भी पढ़ें: छह सालों तक नहीं की थी बात, लेकिन आमिर की पहली शादी बचाने के लिए जूही ने किया था कुछ ऐसा

आपको बता दें कि, अपनी आने वाली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के प्रमोशन के लिए अनिल कपूर द कपिल शर्मा शो में गए थे। इस मौके पर अनिल के साथ राजकुमार राव, जूही चावला और सोनम कपूर भी मौजूद थे। इस दौरान अनिल कपूर और जूही ने अपनी फिल्मों से जुड़ी बातों के बारे में जानकारी दी थी। 

chat bot
आपका साथी