फ्लोरेंस फिल्म महोत्सव में बिग बी को सम्मान

मुबंई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को फ्लोरेंस में चल रहे रिवर टू रिवर 2012 भारतीय फिल्म महोत्सव में सम्मानित किया गया। यहां उन्हें सिटी ऑफ फिरेंज की चाबिया दी गई। 70 वर्षीय बॉलीवुड महानायक ने कहा कि वह इटली के तुस्कानी क्षेत्र के फिरेंज शहर के सौंदर्य और यहा मिले सम्मान से अभिभूत हैं। बिग बी ने कहा, देर रात प्र

By Edited By: Publish:Sat, 08 Dec 2012 04:41 PM (IST) Updated:Sat, 08 Dec 2012 06:27 PM (IST)
फ्लोरेंस फिल्म महोत्सव में बिग बी को सम्मान

मुबंई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को फ्लोरेंस में चल रहे रिवर टू रिवर 2012 भारतीय फिल्म महोत्सव में सम्मानित किया गया। यहां उन्हें सिटी ऑफ फिरेंज की चाबिया दी गई।

70 वर्षीय बॉलीवुड महानायक ने कहा कि वह इटली के तुस्कानी क्षेत्र के फिरेंज शहर के सौंदर्य और यहा मिले सम्मान से अभिभूत हैं।

बिग बी ने कहा, देर रात प्राचीनतम ओडियन सिनेमा में रिवर टू रिवर 2012 भारतीय फिल्म महोत्सव में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। समारोह में शहर के उपमेयर ने मुझे सिटी ऑफ फिरेंज की चाबिया सौंपीं और मुझे एक बार फिर इस शहर में आने का न्यौता दिया। हालांकि पर्यटक के तौर पर नहीं बल्कि अतिथि के तौर पर न्योता दिया।

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा है कि इटली में भारतीय राजदूत तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में इससे ज्यादा उत्साहवर्धक बात और कोई नहीं हो सकती थी। सात दिवसीय यह फिल्म महोत्सव सात दिसंबर को शुरू होकर 13 दिसंबर को समाप्त होगा। आयोजित समारोह में उनकी चुनिंदा फिल्मों में से शोले, दीवार, और ब्लैक दिखाई जाएंगी। इसके साथ ही उनपर राम माधवानी द्वारा बनाया गया एक वृत्तचित्र एवरलास्टिंग लाइट भी प्रदर्शित किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी