सड़क पर एक्सरसाइज कर रहीं Amitabh Bachchan की नातिन Navya Naveli, देखें वीडियो

Navya Naveli Workout Video अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Tue, 18 Jun 2019 04:44 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jun 2019 04:51 PM (IST)
सड़क पर एक्सरसाइज कर रहीं Amitabh Bachchan की नातिन Navya Naveli, देखें वीडियो
सड़क पर एक्सरसाइज कर रहीं Amitabh Bachchan की नातिन Navya Naveli, देखें वीडियो

ई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फिलहाल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो की खास बात ये है कि नव्या किसी जिम में या घर पर नहीं बल्कि सड़क पर एक्सरसाइज कर रही हैं।

Naavyananda ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो से इतना तो पता चल रहा है कि खुद को फिट को रखने के लिए नव्या काफी मेहनत करती हैं। वैसे आपको बता दें कि नव्या नवेली फिलहाल न्यूयॉर्क की फोरडम युनिवर्सिटी (Fordham University) में पढ़ाई कर रही हैं। नव्या अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी हैं। अमिताभ बच्चन भी अक्सर नव्या नवेली के साथ अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। देखें वीडियो। 

 

View this post on Instagram

#fitness . . . . . .#navyananda #navyanavelinanda

A post shared by Navya Naveli Nanda® (@naavyananda) on Jun 17, 2019 at 12:40am PDT

 

View this post on Instagram

#throwback

A post shared by Navya Naveli Nanda® (@naavyananda) on Mar 31, 2019 at 10:43am PDT

 

View this post on Instagram

Shape

A post shared by Navya Naveli Nanda® (@naavyananda) on Feb 25, 2019 at 9:20am PST

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं नव्या
नव्या नवेली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और नीतू के साथ भी फोटो शेयर की थी। आपको बता दें कि ऋषि कपूर फिलहाल न्यूयॉर्क में ही कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। कई बॉलीवुड सितारे उनसे मिलने जा चुके हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी